अचानक बदल गई है Relationship? ये 5 Red Flags बताते हैं कि Partner अब आपका नहीं रहा

Emotional Cheating
CANVA PRO
एकता । Jun 24 2026 6:15PM

इमोशनल चीटिंग भी रिश्ते में धोखे का ही एक रूप है, जिसे कुछ संकेतों से पहचाना जा सकता है। पार्टनर का फोन को लेकर सुपर प्रोटेक्टिव होना, आपसे इमोशनली दूर जाना और बात-बात पर कमियां निकालना ऐसे रेड फ्लैग्स हैं जिन्हें नजरअंदाज करना भरोसे को तोड़ सकता है।

पार्टनर का किसी और से सिर्फ इमोशनली जुड़ जाना भी एक बहुत बड़ी खतरे की घंटी है, जिसे इमोशनल चीटिंग कहते हैं। इसमें भले ही कोई फिजिकल इंटीमेसी शामिल न हो, फिर भी यह धोखे का ही एक टाइप है। अगर आपका पार्टनर भी ऐसा कुछ कर रहा है, तो इन जरूरी संकेतों से आप इसका पता लगा सकते हैं।

फोन को लेकर सुपर प्रोटेक्टिव होना

अगर आपका पार्टनर अचानक अपने फोन को लेकर बहुत ज्यादा अलर्ट रहने लगा है, तो समझो कुछ तो गड़बड़ है। वह फोन को एक सेकंड के लिए भी खुद से दूर नहीं रखेगा, चाहे वॉशरूम जाना हो या किचन में। इसके अलावा, फोन का पासवर्ड बार-बार बदलना या हर सिंगल ऐप पर प्राइवेसी लॉक लगा देना एक बहुत बड़ा रेड फ्लैग है।

इसे भी पढ़ें: Gen Z में तेजी से पॉपुलर हो रहा डेटिंग का नया ट्रेंड Wild Flowering, इसमें Commitment का नहीं है कोई प्रेशर

24 घंटे फोन की स्क्रीन पर चिपके रहना

फोन छुपाने के साथ-साथ अगर पार्टनर का ज्यादातर समय स्क्रीन पर ही बीत रहा है, तो यह खतरे का इशारा है। एक तो आपको उनके फोन का एक्सेस नहीं है, और दूसरा वो लगातार किससे चैटिंग या बात करने में बिजी हैं, इस बात की आपको कोई भनक नहीं होती।

रिश्ते में अचानक वाइब का बदल जाना

क्या आपको फील हो रहा है कि आपका पार्टनर अब पहले जैसा नहीं रहा और आपके बीच एक अजीब सी दूरी आ गई है? इसका सीधा मतलब यह हो सकता है कि वो किसी और के क्लोज जा रहे हैं। सबसे बड़ा साइन यह है कि अब आप उनकी लाइफ और उनके 'इनर वर्ल्ड' का हिस्सा नहीं रह गए हैं।

इसे भी पढ़ें: Micro Cheating: एक्स की फोटो लाइक करना और कलीग से फ्लर्ट करना क्यों है रेड फ्लैग?

बात-बात पर आपकी कमियां निकालना

अगर पार्टनर पिछले कुछ समय से आपकी हर छोटी बात पर कमियां निकाल रहा है और बिना वजह बहस कर रहा है, तो अलर्ट हो जाइए। इसका मतलब है कि वो मन ही मन आपकी तुलना किसी ऐसे इंसान से कर रहे हैं, जिससे वो इमोशनली जुड़ चुके हैं और जिसके बारे में आपको कुछ नहीं पता।

इमोशनल सपोर्ट के लिए आपको छोड़कर किसी और को चुनना

जब पार्टनर लाइफ में परेशान हो, लेकिन अपनी प्रॉब्लम्स या बातें आपसे शेयर करना बंद कर दे, तो समझ लो कि आपके रिश्ते का कनेक्शन टूट रहा है। इसका साफ मतलब है कि उन्हें अपनी बातें शेयर करने के लिए कोई और मिल गया है और अब आप उनके इमोशनल सपोर्ट सिस्टम नहीं रहे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़