Chai Par Sameeksha: Rahul Gandhi को Urban Naxal कहना सही है या गलत, मोदी के जन्मदिन की इतनी चर्चा क्यों?

Modi Rahul
ANI
अंकित सिंह । Sep 22 2025 4:55PM

प्रभासाक्षी के संपादक नीरज कुमार दुबे ने कहा कि अगर अदालत का फैसला आपके पक्ष में आता है तो ठीक है, अगर आपके खिलाफ आता है तो गलत है। यह कहीं ना कहीं राजनीति और इस देश के लिए ठीक नहीं है।

प्रभासाक्षी समाचार नेटवर्क के खास साप्ताहिक कार्यक्रम चाय पर समीक्षा में इस सप्ताह राहुल गांधी राजनीति, ईसीआई पर कांग्रेस के हमले और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गयी। प्रभासाक्षी संपादक ने सवालों के जवाब दिये। राहुल गांधी और उनके द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को लेकर प्रभासाक्षी के संपादक नीरज कुमार दुबे ने कहा कि यह लोकतंत्र के लिए कहीं ठीक नहीं है। यही कारण है कि देवेंद्र फडणवीस उन्हें अर्बन नक्सली कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि नक्सली क्या कहते है कि हमें इस तंत्र पर विश्वास नहीं है और राहुल गांधी भी फिलहाल यही कह रहे हैं कि हमें इस तंत्र पर विश्वास नहीं है। 

प्रभासाक्षी के संपादक नीरज कुमार दुबे ने कहा कि अगर अदालत का फैसला आपके पक्ष में आता है तो ठीक है, अगर आपके खिलाफ आता है तो गलत है। यह कहीं ना कहीं राजनीति और इस देश के लिए ठीक नहीं है। नीरज दुबे ने यह भी कहा कि राहुल गांधी की ओर से लगातार संवैधानिक के पदों पर बैठे हुए लोगों को धमकी दी जा रही है। यह कहीं ना कहीं अर्बन नक्सली मानसिकता को दर्शाता है। नीरज दुबे ने कहा कि राहुल गांधी को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह खुद जमानत पर हैं। जमानत पर जेल से बाहर होने के बावजूद भी आप संवैधानिक पदों पर बैठे हुए लोगों पर आरोप लगा रहे हो। जो बात चुनाव आयोग ने कहा था वही आप कह रहे हो और आरोप लगा रहे हो। ऐसे कैसे चल सकता है। चुनाव आयोग पहले ही जांच कर रहा है। नीरज दुबे ने कहा कि कांग्रेस और बाकी के विपक्षी दल एक सुनीयोजित तरीके से अभियान चलाने लगते हैं। हमने हिडनवर्ग का मामला देखा। पूरा का पूरा संसद सत्र बर्बाद हो गया था। लेकिन आज इस मामले में गौतम अडानी को क्लीन चिट मिल गई है।

इसे भी पढ़ें: चुनौती नहीं अवसर है ट्रंप की वीजा नीति, 'इंडियन ब्रेन' अब भारतीय कंपनियों में ऊर्जा लगाएँ और देश को आगे बढ़ाएँ

प्रभासाक्षी के संपादक नीरज दुबे ने कहा कि लगातार विपक्ष की ओर EVM को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे थे। लेकिन अब तो चुनाव आयोग पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं। लगातार भ्रम और अफवाहें फैलाने की कोशिश हो रही है। यह बिल्कुल ठीक नहीं है। सारा का सारा फैसला लोकतंत्र में जनता के हाथों में होता है। जैन जी वाले ट्वीट को लेकर भी नीरज दुबे ने राहुल गांधी को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जैन जी को लेकर बंद कमरे में ट्वीट कर रहे हैं। लेकिन दूसरी ओर देश के युवा हमारे एप्पल के स्टोर पर लाइन में लगे हुए थे। इससे पता चलता है कि हमारे देश के युवा किस तरीके से आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। राहुल गांधी जो चीज करने की कोशिश कर रहे हैं, वह यहां सफल नहीं होने वाला है और हमने देखा है कि हाल कहीं DUSU चुनाव में भी युवाओं ने राष्ट्रवादी लोगों को चुना है।

प्रभासाक्षी के संपादक नीरज दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 75 वर्ष के हो गए और भाजपा सेवा पखवाड़ा मना रही है। हां, यह बात सही है कि 75 साल से ज्यादा उम्र वालों को भाजपा की राजनीति में किनारे किया गया था। यह हम सब ने देखा है और ऐसे कई नेताओं के बारे में कहा जा सकता है कि वे अब सोच रहे होंगे कि हमारी क्या गलती थी? लेकिन यह बात भी सही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी भी बिल्कुल फिट है। वह पूरी पार्टी के लिए ऊर्जा के स्रोत हैं और वह पार्टी के लिए लगातार प्रेरणा बने हुए हैं। उनके जन्मदिन पर पूरे देश में उत्साह देखने को मिला। देश ही क्या विदेश से भी उन्हें शुभकामनाएं मिले हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़