Airtel Users की मौज! एक Recharge से साल भर की छुट्टी, देखें Data और Calling वाले धांसू Plans

Airtel
Pixabay

एयरटेल अपने यूजर्स के लिए 365 दिनों की वैलिडिटी वाले कई रिचार्ज प्लान्स ऑफर करता है, जिसमें सबसे सस्ता प्लान 1849 रुपये का है जो बिना डेटा के सालभर अनलिमिटेड कॉलिंग देता है। वहीं, ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वालों के लिए भी 3599 रुपये जैसे वार्षिक प्लान्स उपलब्ध हैं।

क्या आपके पास भी एयरटेल की सिम है? आप भी 365 दिनों वाला सस्ता रिचार्ज प्लान को सर्च कर रहे हैं। तो यह लेख आपके लिए है। दरअसल, एयरटेल के पोर्टफोलियो में 365 दिनों की वैलिडिटी वाले कई प्लान मौजूद हैं। कंपनी अलग-अलग जरुरतों वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर लॉन्ग टर्म रिचार्ज ऑफर करती है। यदि आप ज्यादा डेटा इस्तेमाल करते हैं, तो अलग प्लान है और आपको सिर्फ कॉलिंग चाहिए तो उसके लिए भी सस्ता ऑप्शन मिल जाएंगे।

 365 दिन वाला प्लान

एयरटेल का सबसे लोकप्रिय सालाना प्लान 3599 रुपये का है। इसमें आपको पूरे 365 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड 5G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं। जिन लोगों को ज्यादा इंटरनेट यूज करना है  उनके लिए यह प्लान बेहतर माना जाता है।

एयरटेल का सबसे महंगा प्लान 3999 रुपये का है, जो सालभर के लिए है। इसकी वैलिडिटी भी एक साल की है। इसमें रोजाना  2.5GB डेटा, अनलिमिटेड डेटा बेनिफिट, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं। वहीं, अधिक डेटा चाहने वालों के लिए यूजर्स के लिए यह प्रीमियम ऑप्शन है।

अन्य प्लान

अगर आप कम खर्च में पूरे साल की वैधता वाला प्लान ढूंढ रहे हैं, तो 2249 रुपये का प्लान एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इसमें 365 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है और कुल 30GB डेटा प्रदान किया जाता है। इसके अलावा, पूरी अवधि के दौरान 3600 SMS भी मिलते हैं। यह प्लान खास तौर पर उन उपयोगकर्ताओं के लिए उपयुक्त है जिन्हें ज्यादा डेटा की आवश्यकता नहीं होती।

सबसे सस्ता और लॉन्ग टर्म प्लान 1849 रुपये का है। इसमें पूरे साल के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और 36000 SMS मिलते हैं, लेकिन कोई डेटा बेनिफिट नहीं दिया जाता है। वैसे यह प्लान उनके लिए सबसे बेस्ट है जो इंटरनेट का यूज नहीं करते हैं और केवल कॉलिंग के लिए नंबर एक्टिव रखते हैं। 

आपको बता दें कि, एयरटेल इन सभी प्लान्स के साथ Adobe Express Premium का एक्सेस भी दे रही है, जिससे यूजर्स बेसिक डिजाइन और एडिटिंग टूल्स का फायदा उठा सकते हैं। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़