Dark Neck और घुटनों का कालापन होगा दूर, इस घरेलू Skin Care नुस्खे से पाएं बेदाग त्वचा

गर्दन, कोहनी और घुटनों के जिद्दी कालेपन का समाधान आपकी रसोई में ही मौजूद है। बेसन, दही और कॉफी से बना यह पेस्ट एक असरदार उपाय है, जो त्वचा की डार्कनेस को कम करता है। बेसन एक प्राकृतिक क्लींजर है, दही लैक्टिक एसिड से स्किन को एक्सफोलिएट करता है और कॉफी डेड स्किन हटाकर रंगत निखारती है। यह मिश्रण त्वचा को साफ और चमकदार बनाता है।
क्या आप भी अपनी काली गर्दन, कोहनी और घुटनों से परेशान हैं? अक्सर इस वजह से कई लोग अपने पसंदीदा कपड़े नहीं पहन पाते हैं। ऐसे में अब आपको शर्मिंदा होने की जरुरत नहीं है। गौरतलब है कि हम सब अपने चेहरे को चमकाने में लगे हैं। हालांकि शरीर के इन हिस्सों पर जमा जिद्दी कालापन हमारे पूरे लुक को खराब कर देता है। ऐसे में महंगे सैलून ट्रीटमेंट और केमिकल वाले लोशन पर हजारों रुपये खर्च करने की कोई जरुरत नहीं है। इसके लिए आपकी रसोई में रखी हुई चीजें बेहद काम की है। इस उपाय के करने से रातों-रात नहीं, चंद दिनों में जादू जरुर दिखा सकता है। एक्सपर्ट ने बताया है कि काली गर्दन, कोहनी और घुटने त्वचा को अनइनवन और ड्राई दिखाते हैं, लेकिन कई बार इसका इलाज महंगे प्रोडक्ट्स में नहीं, बल्कि किचन में छिपा होता। इस उपाय के जरिए आप डार्कनेस कम करने, डेड स्किन हटाने और त्वचा को साफ व निखरा बनाने में मदद करता है।
कालापन दूर करने वाला पेस्ट की सामग्री
- 1 चम्मच बेसन
- 1 चम्मच दही
- 1 पैक (या 1 चम्मच) कॉफी
पेस्ट बनाने और लगाने का तरीका
- तीनों चीजों को अच्छी तरह मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें।
- इस पेस्ट को गर्दन, कोहनी और घुटनों पर लगाएं।
- 10-15 मिनट तक सूखने दे।
- हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए धोएं।
- इसको आप हफ्ते में 2 बार रेगुलर इस्तेमाल करें।
क्यों असरदार है यह पेस्ट?
- बेसन: बेसन एक नेचुरल क्लींजर है। यह त्वचा से गंदगी, एक्सट्रा ऑयल और जमी हुई डेड स्किन को हटाता है। नियमित इस्तेमाल से टैनिंग कम होती है और स्किन स्मूद व ब्राइट नजर आने लगती है।
- दही: दही त्वचा को लैक्टिक एसिड त्वचा को हल्के से एक्सफोलिएट करता है और पिग्मेंटेशन कम करने में मदद करता है।
- कॉफी: कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा का अधिक होती है और नेचुरल स्क्रब का काम करती है। यह डेड स्किन हटाकर ब्लड सर्कुलेश बेहतर करती है और काली व रफ स्किन को धीरे-धीरे ही कम करती है।
अन्य न्यूज़















