अनिर्बान लाहिड़ी बोगीफ्री 66 के साथ तीसरे स्थान पर

[email protected] । May 6 2016 3:29PM

भारत के शीर्ष गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी ने छह अंडर 66 के स्कोर के साथ वेल्स फार्गो चैम्पियनशिप के पहले दौर के आखिर में तीसरे स्थान पर कब्जा कर लिया।

चालरेट। कोच विजय दिवेचा के साथ अपने खेल पर मेहनत कर चुके भारत के शीर्ष गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी ने छह अंडर 66 के स्कोर के साथ वेल्स फार्गो चैम्पियनशिप के पहले दौर के आखिर में तीसरे स्थान पर कब्जा कर लिया। लाहिड़ी अमेरिका के स्टीव व्हीटक्रोफ्ट और एंड्रयू लूप से एक शाट पीछे है। लाहिड़ी ने दोनों तरफ तीन बर्डी लगाये। पहले दिन कुछ बड़े खिलाड़ी जूझते नजर आये।

फिल मिकेलसन संयुक्त नौवें और रिकी फोलेर संयुक्त 30वें स्थान पर हैं। गत चैम्पियन रोरी मैकलराय संयुक्त 75वें स्थान पर हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़