अनुराग ठाकुर सर्वसम्मति से हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष चुने गए

Anurag Thakur
ANI

संघ के निवर्तमान अध्यक्ष वीरेंद्र कंवर को सर्वसम्मति से मुख्य संरक्षक चुना गया। चौपाल विधायक बलबीर वर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए जबकि राजेश भंडारी महासचिव बने। अमिताभ शर्मा कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर रविवार को सर्वसम्मति से हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष चुने गए। उन्हें यहां संघ की वार्षिक आम बैठक में अध्यक्ष चुना गया।

संघ के निवर्तमान अध्यक्ष वीरेंद्र कंवर को सर्वसम्मति से मुख्य संरक्षक चुना गया। चौपाल विधायक बलबीर वर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए जबकि राजेश भंडारी महासचिव बने। अमिताभ शर्मा कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए। ईश्वर रोहल, उषा बारोवालिया और नरेंद्र अत्री उपाध्यक्ष चुने गए जबकि राज कुमार निट्टू, डॉ राहुल पठानिया और रमेश चौहान संयुक्त सचिव बनाए गए।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़