Miami Open: Aryna Sabalenka ने जीता मियामी ओपन, कोको गॉफ को हराकर लगातार दूसरी बार जीता खिताब

Aryna Sabalenka
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Mar 29 2026 3:37PM

मियामी ओपन का खिताब आर्यना सबालेंका ने अपने नाम कर लिया है। उन्होंने फाइनल मुकाबले में दुनिया की चौथे नंबर की खिलाड़ी कोको गॉफी को 6-2, 4-6, 6-3 से हराया। इगा स्वियाटेक के बाद सबालेंका सनशाइन डबल पूरा करने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं।

आर्यना सबालेंका ने मियामी ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया है। उन्होंने फाइनल मुकाबले में दुनिया की चौथे नंबर की खिलाड़ी कोको गॉफी को 6-2, 4-6, 6-3 से हराया। इगा स्वियाटेक के बाद सबालेंका सनशाइन डबल पूरा करने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं। 

आर्यना का ये लगातार दूसरा मियामी ओपन खिताब है। इससे पहले ऐश बार्टी और सेरेना विलियम्स ही लगातार ये टूर्नामेंट जीत पाई थीं। इस तरह सबालेंका ने दिग्गज खिलाड़ियों की सूची में अपनी जगह बना ली है। सबालेंका एक ही सीजन में इंडियन वेल्स और मियामी में सनशाइन डबल जीतने वाली पांचवीं महिला खिलाड़ी बन गई हैं। सबालेंका से पहले स्टेफी ग्राफ, किम क्लिस्टर्स, विक्टोरिया अजारेंका और इगा स्वियाटेक ये कारनामा कर चुकी हैं। 

सबालेंका 2000 के बाद से चौथी खिलाड़ी हैं जो साल के अपने पहले चार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची। उनसे पहले मार्टिना हिंगिस-2001, सेरेना विलियम्स-2003 और विक्टोरिया अजारेंका-2012 के फाइनल में पहुंची हैं। 

वहीं खिताब जीतने के बाद सबालेंका ने कहा कि, ये खिताब काफी खास है। मेरा लक्ष्य हमेशा इतिहास में अपना नाम दर्ज कराना रहा है और मैंने बस वही किया। ये सुनने में बहुत अजीब लगता है। मुझे नहीं पता कि मैं ये कैसे कर पाई, लेकिन अभी मुझे बहुत गर्व है। बेशक, इस खूबसूरत ट्रॉफी से बहुत खुश हूं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़