Asian Games Tennis: Sumit Nagal और दक्षिणेश्वर सुरेश पुरुष एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Asian Games Tennis: Sumit Nagal और दक्षिणेश्वर सुरेश पुरुष एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल और दक्षिणेश्वर सुरेश ने एशियाई खेलों की पुरुष एकल स्पर्धा में अपने-अपने मैच जीतकर अंतिम 16 में प्रवेश किया। नागल ने बारिश से प्रभावित मुकाबले में दक्षिण कोरिया के सियोंगचान हांग को 6-4, 6-0 से हराया, जबकि दक्षिणेश्वर ने इंडोनेशिया के खिलाड़ी को मात दी।

भारत के दक्षिणेश्वर सुरेश और सुमित नागल ने एशियाई खेलों की टेनिस प्रतियोगिता के पुरुष एकल में अलग-अलग अंदाज जीत से शुरुआत करते हुए मंगलवार को यहां अंतिम 16 में जगह बनाई। पहले दौर में बाई हासिल करने वाले दक्षिणेश्वर ने इंडोनेशिया के गुनावन त्रिस्मुवंतारा को रोमांचक मुकाबले में 7-5 7-6 (2) से हराया। नागल ने बारिश के कारण बाधित मुकाबले में दक्षिण कोरिया के सियोंगचान हांग को एकतरफा अंदाज में 6-4, 6-0 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

दक्षिणेश्वर ने कड़े मुकाबले में अपना संयम बनाए रखा और एक घंटे 25 मिनट तक चले मैच में सीधे सेटों में जीत हासिल करके प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। दोनों खिलाड़ियों की रैंकिंग में बड़ा अंतर होने के कारण यह मुकाबला उम्मीद से कहीं अधिक करीबी साबित हुआ। भारतीय खिलाड़ी की रैंकिंग 364, जबकि त्रिस्मुवंतारा की रैंकिंग 2000 से भी नीचे हैं।

हाल ही में डेविस कप में कोरिया के खिलाड़ियों के खिलाफ दोनों मुकाबलों में हार का सामना करने वाले नागल ने आखिरकार ने किसी कोरियाई खिलाड़ी को हराने में सफलता हासिल की। बारिश के कारण उनका मुकाबला दो दिन तक खिंचा और कुल तीन घंटे चार मिनट तक चला। प्री-क्वार्टर फाइनल में नागल का सामना उज्बेकिस्तान के सर्गेई फोमिन से होगा।

भारत के कोच आशुतोष सिंह ने पीटीआई से कहा, ‘‘मौसम खराब होने के कारण मैच बार-बार रुका और आउटडोर कोर्ट से इंडोर कोर्ट में खेल होने से यह दोनों खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण रहा। मैच कल शुरू हुआ और आज समाप्त हुआ।’’ उन्होंने कहा, ‘‘चार कोर्ट पर एक साथ मैच चल रहे थे और प्रतियोगिता स्थल पर काफी कुछ गहमागहमी चल रही थी, इसलिए माहौल अच्छा नहीं है, भले ही आयोजक अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं।’’ आशुतोष ने कहा, ‘‘सुमित को लय हासिल करने में थोड़ा समय लगा, लेकिन लय में आने के बाद उन्होंने मैच पर नियंत्रण बना दिया। पेशेवर खिलाड़ियों को परिस्थितियों के अनुसार ढलना पड़ता है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़