CWG 2022: भोले की नगरी काशी के पांच खिलाड़ी बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में दिखाएंगे अपना दम, गोल्ड जीतने की उम्मीद

CWG 2022
ANI
निधि अविनाश । Jul 28 2022 5:09PM

वाराणसी के शिवपुर क्षेत्र के भगतपुर गांव के मूल निवासी ललित उपाध्याय तोक्यो ओलंपिक में रजत पदक विजेता टीम इंडिया के हॉकी खिलाड़ी है। ललित उपाध्याय से काशी के लोगों को गोल्ड मेडल की उम्मीद है।

आज यानि 28 जुलाई 2022 से बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स का आगाज हो गया है। यह गेम्स 8 अगस्त तक खेले जाएंगे जिसमें भारत की तरफ से 215 खिलाड़ियों की टीम पदक जीतने की उम्मीद से खेलेंगे। इन खिलाड़ियों में से पांच खिलाड़ी काशी से है और हर कई पदक जीतने की उम्मीद से मेहनत में जुट गया है। इन खिलाड़ियों की सफलता के लिए देश के कोने-कोने में पूजा-पाठ कराई जा रही है। तो आइये जान लेते है काशी के पांच जांबाज खिलाड़ियों के बारे में:

ललित उपाध्याय 

वाराणसी के शिवपुर क्षेत्र के भगतपुर गांव के मूल निवासी ललित उपाध्याय तोक्यो ओलंपिक में रजत पदक विजेता टीम इंडिया के हॉकी खिलाड़ी है। ललित उपाध्याय से काशी के लोगों को गोल्ड मेडल की उम्मीद है। ललित ने राष्ट्रमंडल खेलों को लेकर कहा है कि इस बार तोक्यो 2020 ओलपिंक वाली गल्ती नहीं होगी। इस बार गोल्ड मेडल जीतने का लक्ष्य है। 

रोहित यादव 

जौनपुर के निवासी रोहित यादव ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के जैवलिन थ्रो में 10 वां स्थान हासिल कर रखा है। रोहित काफी आत्मविश्वास से भरे हुए है और उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा है कि बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में वह पदक जरूर हासिल करेंगे। रोहित ने उम्मीद जताई है कि इन खेलों में वह पदक जीतने के प्रबल दावेदार होंगे। 

इसे भी पढ़ें: CWG 2022: उद्घाटन समारोह के लिए भारत के ध्वजवाहक होंगे पीवी सिंधु और मनप्रीत सिंह

विजय यादव 

11 साल पहले जूडो में अपने करियर की शुरूआत करने वाले विजय यादव ने अपने नाम कई खिताब किए है। अब उनका गोल कामनवेल्थ गेम में जीत हासिल करना है। विजय का कहना है कि अगर कॉमनवेल्थ गेम में पदक जीता तो इसका सारा  श्रेय परिवार को जाएगा। विजय की पूरी कोशिश रहेगी कि वह पदक जीत कर जरूर लौटे। 

पूनम यादव

साल 2014 के ग्लासगो राष्ट्रकुल खेलों में कांस्य पदक जीत चुकी वेटलिफ्टर पूनम यादव को इस बार गोल्ड जीतने की उम्मीद है। बता दें कि पूनम ने साल 2018 के गोल्डकोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड मेडल हासिल किया था। 

पूर्णिमा पांडेय

वेटलिफ्टर पूर्णिमा पांडेय देश का नाम रौशन करने में कभी भी नहीं चुकी। आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आयोजित 21 वें राष्ट्रमंडल खेल 2018 में 69 किलो भार वर्ग में भारोत्तोलन में गोल्ड मेडल हासिल कर पूर्णिमा ने देश को गौराविंत किया था। पूर्णिमा ने 222 किलो वजन उठाकर इंग्लैंड की सारा डेविस को पछाड़ा था। इस बार भी पूर्णिमा को गोल्ड मेडल हाासिल करने की उम्मीद है। 

जानकारी के लिए बता दें कि पदक की कामना के लिए  काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा की गई है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़