दिल्ली को मिली बड़ी जिम्मेदारी, 2026 Commonwealth Table Tennis Championship की करेगा मेजबानी

Commonwealth Table Tennis 2026
AI Generated

दिल्ली 22वीं राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैम्पियनशिप की मेजबानी के लिए तैयार है, जिसका आयोजन त्यागराज स्टेडियम में 27 जुलाई से होगा। दिल्ली सरकार और भारतीय टेबल टेनिस महासंघ द्वारा आयोजित इस खेल प्रतियोगिता में 35 से अधिक देशों के एथलीटों के भाग लेने की उम्मीद है।

दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में 22वीं राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैम्पियनशिप का आयोजन होगा जिसमें 35 से अधिक देशों के भाग लेने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को यह घोषणा की। चैम्पियनशिप 27 जुलाई से दो अगस्त तक दिल्ली सरकार और भारतीय टेबल टेनिस महासंघ द्वारा आयोजित की जायेगी।

दिल्ली सचिवालय में इसकी घोषणा करते हुए गुप्ता ने कहा ,‘‘ दिल्ली सरकार विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा, बेहतरीन बंदोबस्त और खिलाड़ियों तथा दर्शकों के लिये खेल का उम्दा माहौल देने को प्रतिबद्ध है।’’

अधिकारियों के अनुसार सात दिवसीय चैम्पियनशिप में इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, मलेशिया, सिंगाप़ुर, स्कॉटलैंड, वेल्स, नाइजीरिया, कीनिया, जमैका , त्रिनिदाद और टोबैगो के खिलाड़ी भाग लेंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़