National Shooting: दिग्विजय चौहान ने 24 अंक बनाकर जीता सीनियर मास्टर पुरुष ट्रैप का स्वर्ण

National Shooting: दिग्विजय चौहान ने 24 अंक बनाकर जीता सीनियर मास्टर पुरुष ट्रैप का स्वर्ण
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

उत्तराखंड के दिग्विजय सिंह चौहान ने नयी दिल्ली में राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप की सीनियर मास्टर पुरुष व्यक्तिगत ट्रैप स्पर्धा जीत ली है। फाइनल मुकाबले में चौहान ने 24 अंक जुटाकर गुजरात के रोहित पांचाल को एक अंक के अंतर से हराया। वहीं उत्तर प्रदेश के इकबाल नबी 19 अंक हासिल कर तीसरे पायदान पर रहे।

उत्तराखंड के दिग्विजय सिंह चौहान ने बुधवार को यहां राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में सीनियर मास्टर पुरुष व्यक्तिगत ट्रैप स्पर्धा का खिताब अपने नाम किया। चौहान ने फाइनल में 24 अंक हासिल किए और गुजरात के रोहित पांचाल को एक अंक से पछाड़ा। पांचाल ने 23 अंक के साथ रजत पदक जीता जबकि उत्तर प्रदेश के इकबाल नबी 19 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

राष्ट्रीय मास्टर महिला व्यक्तिगत ट्रैप स्पर्धा में गुजरात की बीना आनंद पटेल ने खिताब जीता। उत्तराखंड की ऋतु सिंह दूसरे और भारती सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। पुरुष ट्रैप स्टैंडिंग (निचले अंग) वर्ग में बिहार के अमरजीत गुप्ता ने 92 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।

पंजाब के राजवीर सिंह सेखों 91 अंक के साथ दूसरे जबकि उत्तर प्रदेश के नदीम हुसैन 79 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे। ट्रैप निशानेबाजी की पुरुष, महिला और पैरा सहित विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन यहां डॉ. करणी सिंह निशानेबाजी रेंज में किया गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़