अमेरिका के फुटबॉल क्लब के 10 खिलाड़ियों को हुआ कोरोना, MLS टूर्नामेंट से हटाए गए

FC Dallas

अमेरिका का शीर्ष फुटबॉल क्लब एफसी डलास के दस खिलाड़ियों के संक्रमित पाये जाने से ‘एमएलएस इज बैक टूर्नामेंट’ से हट गया। इनमें से दस खिलाड़ी डलास के हैं जबकि नैशविल्ले के दो और कोलंबस का एक खिलाडी का परीक्षण भी पॉजीटिव पाया गया है। इसके अलावा डलास के कोच भी संक्रमित हैं।

फ्लोरिडा। अमेरिका का शीर्ष फुटबॉल क्लब एफसी डलास दस खिलाड़ियों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) की वापसी से जुड़ी प्रतियोगिता ‘एमएलएस इज बैक टूर्नामेंट’ से हट गया। लीग ने सोमवार को कहा कि वाल्ट डिज्नी वर्ल्ड होटल में ठहरे 557 खिलाड़ियों में से 13 का परीक्षण पॉजीटिव आया है। इनमें से दस खिलाड़ी डलास के हैं जबकि नैशविल्ले के दो और कोलंबस का एक खिलाडी का परीक्षण भी पॉजीटिव पाया गया है। इसके अलावा डलास के कोच भी संक्रमित हैं।

इसे भी पढ़ें: उमर अकमल की अपील पर 13 जुलाई को होगी सुनवाई, पीसीबी ने लगाया हैं तीन साल का बैन

एमएलएस के कमिश्नर डॉन गर्बर ने एसोसिएटेड प्रेस से कहा, ‘‘टूर्नामेंट में भाग नहीं लेने का फैसला इस प्रतियोगिता से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति, डलास के खिलाड़ियों और 25 अन्य टीमों के सर्वश्रेष्ठ हित में किया गया। ’’ स्वास्थ्य और सुरक्षा कारणों के अलावा अधिक संख्या में पॉजीटिव मामलों का मतलब है कि डलास प्रतिस्पर्धी मैच में नहीं खेल सकता है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़