Paralympics: ऑस्ट्रेलिया के झोली में आया पहला गोल्ड, चीन को रजत और जर्मनी को कांस्य

First Paralympic gold medal goes to Paige Greco of Australia

पैरालंपिक खेलों का आयोजन कोविड-19 महामारी के बीच किया जा रहा है। एक महीने पहले ओलंपिक शुरू होने के बाद तोक्यो में नये मामलों में बढ़ोतरी हुई है। ग्रेको बचपन से ही मस्तिष्क पक्षाघात का शिकार रही हैं जिससे उनके दायीं तरफ का हिस्सा प्रभावित है।

तोक्यो। तोक्यो पैरालंपिक खेलों का पहला स्वर्ण पदक बुधवार को यहां ऑस्ट्रेलिया की साइकिलिस्ट पीज ग्रेको ने जीता। ग्रेको ने वेलोड्रोम ट्रैक पर महिलाओं की 3000 मीटर परस्यूट में पहला स्थान हासिल किया। चीन की वांग झियोमी ने रजत और जर्मनी की डेनिस शिंडलर ने कांस्य पदक जीता।

इसे भी पढ़ें: तोक्यो में शुरू हुआ पैरा एथलीटों का खेला, उद्घाटन समारोह में टेक चंद फहराएंगे तिरंगा

पैरालंपिक खेलों का आयोजन कोविड-19 महामारी के बीच किया जा रहा है। एक महीने पहले ओलंपिक शुरू होने के बाद तोक्यो में नये मामलों में बढ़ोतरी हुई है। ग्रेको बचपन से ही मस्तिष्क पक्षाघात का शिकार रही हैं जिससे उनके दायीं तरफ का हिस्सा प्रभावित है। यह उनका पहला पैरालंपिक है। प्रतियोगिता से इतर आयोजकों ने बुधवार को पुष्टि की कि दो और खिलाड़ियों का कोविड-19 के लिये किया गया परीक्षण पॉजिटिव आया है। इस तरह से खेल गांव में पिछले दो दिनों में पॉजिटिव पाये गये खिलाड़ियों की संख्या तीन हो गयी है। पिछले तीन दिनों में खेल गांव में कोविड-19 के कुल नौ पॉजिटिव मामले पाये गये। इनमें छह खेलों से जुड़े व्यक्ति शामिल हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़