पूर्व निशानेबाज Rajeshwari Kumari चुनी गईं OCA Athletes Committee की सदस्य

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

दक्षिण एशिया की प्रतिनिधि के तौर पर भारत की पूर्व ट्रैप निशानेबाज राजेश्वरी कुमारी को एशियाई ओलंपिक परिषद की एथलीट समिति में जगह मिली है। उनके नामांकन को पहले ही ओसीए कार्यकारी बोर्ड द्वारा हरी झंडी दे दी गई थी। वह एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता और पूर्व ओसीए प्रमुख रणधीर सिंह की बेटी हैं।

नागोया, तीन अक्टूबर पूर्व भारतीय निशानेबाज राजेश्वरी कुमारी को शनिवार को दक्षिण एशिया के प्रतिनिधि के रूप में एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) की एथलीट समिति में शामिल किया गया। ओसीए एथलीट समिति में अन्य तीन क्षेत्रीय पदों के लिए एशियाई खेलों के दौरान चुनाव कराए गए। राजेश्वरी के नामांकन को पहले ही ओसीए के कार्यकारी बोर्ड से मंजूरी मिल गई थी।

पश्चिम एशिया (एक महिला खिलाड़ी), मध्य एशिया (एक पुरुष खिलाड़ी), पूर्वी एशिया (एक पुरुष खिलाड़ी) और दक्षिण पूर्व एशिया (एक महिला खिलाड़ी) से एक-एक प्रतिनिधि का चयन करने के लिए चुनाव कराए गए। पिछले एशियाई खेलों में 34 वर्षीय राजेश्वरी ने महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता था। उन्होंने 2024 में ओलंपिक खेलों में भी भाग लिया था।

राजेश्वरी ओसीए के पूर्व प्रमुख रणधीर सिंह की बेटी हैं। वह निशानेबाजी में सफल करियर के बाद अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सदस्य भी बने थे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़