हैमिल्टन ने दर्ज की 1000वीं जीत, पहले दो स्थानों पर मर्सीडीज का कब्जा

hamilton-registers-1000th-win-captures-mercedes-at-first-two-places

ग्रिड में दूसरे स्थान से शुरूआत करते हुए हैमिल्टन ने अपने ही टीम के वालटेरी बोट्टास को 6.5 सेकंड के अंतर से पछाड़ते हुए रेस अपने नाम की। उन्होंने इस जीत के साथ ही विश्व चैम्पियनशिप तालिका में बढ़त हासिल कर ली। फेरारी के सेबेस्टियन वेट्टल तीसरे और रेड बुल के मैक्स वेर्सटाप्पेन चौथे स्थान पर रहे।

शंघाई। मर्सीडिज के लुइस हैमिल्टन ने चीन ग्रांप्री में अपना दबदबा कायम रखते हुए रविवार को यहां फार्मूला वन रेस करियर की 1000वीं जीत दर्ज की। ग्रिड में दूसरे स्थान से शुरूआत करते हुए हैमिल्टन ने अपने ही टीम के वालटेरी बोट्टास को 6.5 सेकंड के अंतर से पछाड़ते हुए रेस अपने नाम की। उन्होंने इस जीत के साथ ही विश्व चैम्पियनशिप तालिका में बढ़त हासिल कर ली। फेरारी के सेबेस्टियन वेट्टल तीसरे और रेड बुल के मैक्स वेर्सटाप्पेन चौथे स्थान पर रहे।

इसे भी पढ़ें: ISSF शॉटगन विश्व कप के फाइनल में जगह नहीं बना पाये कायनान चेनाई

विश्व चैम्पियनशिप में हैमिल्टन ने लगातार दूसरी बार चीन ग्रांप्री में जीत दर्ज की है। उन्होंने यहां छह रेस जीते है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़