हिमाचल प्रदेश में 60 हॉकी खिलाड़ियों ने शुरू किया ट्रेनिंग

Hockey

हिमाचल प्रदेश में हॉकी खिलाड़ियों ने अभ्यास शुरू किया है।उन्होंने कहा, कि हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हर कोई प्रोटोकॉल का ठीक से पालन कर रहा है और साथ ही साथ अभ्यास के दौरान ज्यादा जोर नहीं डाल रहा है। खिलाड़ियों के लिए धीरे-धीरे गतिविधियां को बढ़ाना जरूरी है।

शिमला। हिमाचल प्रदेश में हॉकी खिलाड़ियों ने केंद्रीय गृह मंत्रालय और हॉकी इंडिया द्वारा जारी कोविड-19 दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए सीमित प्रशिक्षण फिर से शुरू किया है। इस पहाड़ी राज्य में लगभग 60 खिलाड़ियों ने खेल गतिविधियों को फिर से शुरू किया है। जिन खिलाड़ियों ने खेल गतिविधियों की शुरुआत की है, उनकी आयु 18 से 21 वर्ष के बीच है। हिमाचल प्रदेश राज्य इकाई के सदस्य आगामी महीनों में राज्यस्तरीय चैम्पियनशिप आयोजित करने की योजना बना रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: गौतम गंभीर के घर में पहुंचा कोरोना वायरस, घर में हुए पृथकवास

राज्य इकाई के सदस्यों ने सितंबर में राष्ट्रीय टीमों के मुख्य कोचों और पीआर श्रीजेश तथा सविता जैसे अनुभवी राष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ बातचीत कर खेल गतिविधियों को फिर से शुरू करने के पहलुओं के बारे में जानकारी प्राप्त की थी। हॉकी हिमाचल के महासचिव रोमेश पठानिया ने कहा , ‘‘ हॉकी इंडिया से विस्तृत एसओपी और दिशानिर्देश मिलने के बाद हिमाचल प्रदेश में खेल गतिविधियों को फिर से शुरू करने में मदद मिली। हमारे खिलाड़ी और अधिकारी मैदान पर वापसी को लेकर रोमांचित हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हर कोई प्रोटोकॉल का ठीक से पालन कर रहा है और साथ ही साथ अभ्यास के दौरान ज्यादा जोर नहीं डाल रहा है। खिलाड़ियों के लिए धीरे-धीरे गतिविधियां को बढ़ाना जरूरी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़