रिजिजू को भरोसा, अपना खोया हुआ गौरव फिर से हासिल करेगी भारतीय हॉकी

i-hope-indian-hockey-regains-its-lost-glory-says-rijiju
[email protected] । Nov 2 2019 12:35PM

रिजिजू ने यहां दो चरण के क्वालीफायर के पहले दिन के खेल के इतर संवाददाताओं से कहा कि मैं तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफायर करने की पुरुष और महिला हॉकी टीमों की दावेदारी के लिए दोनों की हौसला-अफजाई करने के लिए यहां आया हूं।

भुवनेश्वर। खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को भरोसा जताया कि भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमें अगले साल होने वाले तोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई करेंगी और इस तरह आठ बार की ओलंपिक चैंपियन टीम को खेल में अपना पुराना गौरव फिर हासिल करने में मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: हॉकी इंडिया ने राष्ट्रीय शिविर के लिये 22 खिलाड़ियों का चयन किया

रिजिजू ने यहां दो चरण के क्वालीफायर के पहले दिन के खेल के इतर संवाददाताओं से कहा कि मैं तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफायर करने की पुरुष और महिला हॉकी टीमों की दावेदारी के लिए दोनों की हौसला-अफजाई करने के लिए यहां आया हूं। उम्मीद करता हूं कि भारत हॉकी में अपना पुराना खोया गौरव हासिल करेगा।

इसे भी पढ़ें: जोहोर कप में भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने मलेशिया को 4-2 से दी मात

महिला और पुरुष टीम के क्रमश: अमेरिका और रूस के खिलाफ यहां कलिंगा स्टेडियम में पहले चरण के मुकाबले देखने वाले रिजिजू  ने कहा कि सरकार देश को ओलंपिक गौरव दिलाने की खिलाड़ियों की कवायद में हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़