भारत के जीव मिल्खा सिंह दुबई का 10 साल का गोल्डन वीजा पाने वाले पहले गोल्फर बने

India Jeev Milkha Singh

स्टार भारतीय गोल्फर जीव मिल्खा सिंह खेल में उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए 10 साल का प्रतिष्ठित दुबई गोल्डन वीजा हासिल करने वाले दुनिया के पहले पेशेवर गोल्फर बने। जीव का दुबई से पुराना रिश्ता है।

दुबई। स्टार भारतीय गोल्फर जीव मिल्खा सिंह खेल में उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए 10 साल का प्रतिष्ठित दुबई गोल्डन वीजा हासिल करने वाले दुनिया के पहले पेशेवर गोल्फर बने। जीव का दुबई से पुराना रिश्ता है। उन्होंने यहां कई टूर्नामेंटों में हिस्सा लिया और उनके शहर में कई मित्र हैं। जीव ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि दुबई सरकार ने गोल्डन वीजा के लिए मेरे नाम पर विचार किया और मैं यहां और अधिक विशेष स्मृतियां बनाने के लिए उत्सुक हूं।’’

इसे भी पढ़ें: तालिबान सरकार के कम से कम 14 सदस्य संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की काली सूची में है शामिल

यूरोपीय टूर पर चार, जापान गोल्फ टूर पर चार और एशियाई टूर पर छह खिताब जीतने वाले 49 साल के जीव को एलीट पेशेवर खिलाड़ी होने के लिए 10 साल का ‘गोल्ड कार्ड’ दिया गया है। जीव ने कहा, ‘‘यह बहुत बड़ा सम्मान है। मुझे लगता है कि मैं पहली बार 1993 में दुबई आया था और मैंने यहां बिताए हर पल का लुत्फ उठाया।’’ यूएई सरकार ने 2019 में गोल्डन वीजा शुरू किया था जिसके लिए निवेशक (न्यूनतम एक करोड़ संयुक्त अरब अमीरात दरहम) और उद्योगपति के अलावा पेशेवर और विज्ञान और खेल जैसे क्षेत्रों के विशेषज्ञ आवेदन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: भारत-ईयू मुक्त व्यापार संधि बहाली वार्ता में प्रगति, फिर औपचारिक बातचीत शुरू होगी: जयशंकर

इससे पहले जिन खिलाड़ियों को दुबई ने गोल्डन वीजा दिया है उनमें फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो, पॉल पोग्बा, रोबर्टो कार्लोस, लुइस फिगो और रोमेलु लोकाकू, टेनिस सुपर स्टार नोवाक जोकोविच, भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और उनके पति पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक शामिल हैं। बॉलीवुड स्टार शाहरूख खान और संजय दत्त को भी यह वीजा मिला है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़