अब एशियाड की भी मेजबानी करेगा भारत! पहले भी दो बार हो चुका है आयोजन

अब भारत एशियाड कराने की भी इच्छा दिखा रहा है। इस महीने की शुरुआत में भारतीय ओलंपिक संघ ने ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया को 2038 में एशियाड की मेजबानी करने में दिलचस्पी को लेकर पत्र दिया। 2026 में एशियाड जापान के आइची-नागोया में 2030 में दोहा में और 2034 में रियाद में होगा।
भारत ने 2036 ओलंपिक की मेजबानी की चाहत और 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के अधिकार मिलने के बाद अब भारत एशियाड कराने की भी इच्छा दिखा रहा है। इस महीने की शुरुआत में भारतीय ओलंपिक संघ ने ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया को 2038 में एशियाड की मेजबानी करने में दिलचस्पी को लेकर पत्र दिया। 2026 में एशियाड जापान के आइची-नागोया में 2030 में दोहा में और 2034 में रियाद में होगा।
बता दें कि, भारत ने 1951 में पहली बार एशियाड गेम्स की मेजबानी की थी। आखिरी बार इसका आयोजन 1982 में हुआ था। दोनों बार खेल नई दिल्ली में हुए थे। 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स अहमदाबाद में होंगे। मेजबानी मिलने पर 2036 ओलंपिक भी यहीं होने की संभावना है। एशियाड को भी यहीं कराने की योजना होगी। चीन के सान्या में गुरुवार को ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया की कार्यकारी बोर्ड मीटिंग में भारत के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। ये तय हुआ कि ओसीए की टीम देश का दौरा करेगी।
आईओए के सीईओ रघुराम अय्यर ने भारत की दिलचस्पी की पुष्टि की और कहा कि ओलंपिक संस्था ने इस महीने की शुरुआत में ओसीए अध्यक्ष कतर के शेख जोआन बिन हमद अल थानी को पत्र लिखा था। अय्यर ने द इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से बताया कि, हम एशियन गेम्स को भारत में कराने के इच्छुक हैं। हम ओसीए से बातचीत कर रहे हैं और उन्हें पत्र लिखकर अपनी दिलचस्पी बता चुके हैं। हम ओसीए से बातचीत करेंगे।
अन्य न्यूज़















