India vs West Indies निर्णायक T20I बेंगलुरु में बारिश से धुला, 2-2 पर छूटी सीरीज

India vs West Indies निर्णायक T20I बेंगलुरु में बारिश से धुला, 2-2 पर छूटी सीरीज
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

बेंगलुरु में शनिवार को लगातार बारिश के चलते भारत और वेस्टइंडीज का पांचवां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच रद्द घोषित करना पड़ा। मैच में देरी के बाद ओवर घटाकर नौ-नौ किए गए थे, लेकिन भारतीय पारी के आठवें ओवर में दोबारा बारिश शुरू हो गई। इस फैसले के चलते दोनों टीमों के बीच पांच मुकाबलों की यह सीरीज दो-दो की बराबरी पर खत्म हुई।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का पांचवां और निर्णायक मुकाबला शनिवार को बारिश के कारण रद्द हो गया। इसके साथ ही रोमांचक शृंखला 2-2 से बराबर समाप्त हुई। बारिश के कारण मुकाबला दो घंटे 15 मिनट की देरी से शुरू हुआ और इसे नौ-नौ ओवर का कर दिया गया।

भारतीय पारी के दौरान आठवें ओवर में एक बार फिर बारिश ने खेल रोक दिया। थोड़ी देर इंतजार के बाद अंपायरों ने मुकाबला रद्द करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 7.4 ओवर में पांच विकेट पर 118 रन बनाए।

सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के जल्दी आउट होने के बाद ईशान किशन ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 10 गेंदों में 30 रन ठोक दिए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 22 रन जबकि नमन धीर ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ छह गेंदों में नाबाद 24 रन बनाए। उनकी इस तेजतर्रार पारी ने भारतीय टीम मजबूत स्कोर तक पहुंचने की ओर बढ़ रही थी लेकिन बारिश ने खेल खत्म कर दिया।

वेस्टइंडीज की ओर से तेज गेंदबाज कीमो पॉल ने 34 रन देकर दो विकेट हासिल किए।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़