Asian Games 2026: 10m Air Rifle टीम स्पर्धा में भारत ने जीता रजत पदक

Asian Games 2026: 10m Air Rifle टीम स्पर्धा में भारत ने जीता रजत पदक
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

आइची-नागोया एशियाई खेलों में सोनम मस्कर, एलावेनिल वलारिवन और विदरसा विनोद की तिकड़ी ने 1898.0 अंक जुटाकर भारत को पहला पुष्ट पदक दिलाया। इस स्पर्धा में विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ चीन पहले और मेजबान जापान तीसरे स्थान पर रहा।

भारत ने रविवार को यहां महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतकर आइची-नागोया एशियाई खेलों में अपने निशानेबाजी अभियान की शानदार शुरुआत की। एलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदरसा विनोद की भारतीय तिकड़ी ने संयुक्त रूप से 1898.0 अंक हासिल किए और चीन के बाद दूसरे स्थान पर रही। चीन की टीम ने 1904.2 के विश्व-रिकॉर्ड स्कोर के साथ तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया।

मेजबान जापान 1897.1 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। यह आइची-नागोया में 20वें एशियाई खेलों में भारत का पहला पुष्ट पदक है। एमएमए फाइटर सुचिका तारियाल महिलाओं के पारंपरिक एमएमए 60 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्का करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी थी।

सोनम 634.1 अंकों के साथ भारत की शीर्ष स्कोरर रहीं। उनके बाद एलावेनिल 633.5 अंकों के साथ और विदरसा 630.4 अंकों के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। एलावेनिल और सोनम ने व्यक्तिगत फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

वह दिन में बाद में होने वाले आठ महिलाओं के व्यक्तिगत फाइनल में दोहरी सफलता हासिल करने की कोशिश करेंगी। हांगझोऊ एशियाई खेलों में भारत के निशानेबाजों ने रिकॉर्ड 22 पदक (सात स्वर्ण, नौ रजत और छह कांस्य) जीते थे और अब यह रजत पदक भारत के निशानेबाजी अभियान के लिए एक उत्साहजनक शुरुआत है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़