पर्थ में मैच से पहले हुआ किट को लेकर हुआ बवाल, AIF का कुप्रबंधन पर भड़कीं भारतीय खिलाड़ी

26 खिलाड़ियों ने संयुक्त रूप से पत्र लिखकर अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के सामने पेशेवर मानकों की कमी का मुद्दा उठाया। एआईएफएफ ने जूनियर टीमों के लिए बनी छोटी किट ऑस्ट्रेलिया में सीनियर टीम को भेजी थी। बड़े मुकाबले से पहले उठे इस किट विवाद ने एआईएफएफ में कुप्रबंधन को उजागर किया है।
एएफसी विमेंस एशियन कप के आगाज के एक दिन पहले पर्थ में भारतीय महिला फुटबॉल टीम भड़क गईं। खिलाड़ियों ने आरोप लगाया कि उन्हें टूर्नामेंट के लिए सही फिटिंग वाली मैच किट तक नहीं उपलब्ध कराई गई, जिससे उनके मनोबल और तैयारी पर असर पड़ा।
कप्तान समेत 26 खिलाड़ियों ने संयुक्त रूप से पत्र लिखकर अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के सामने पेशेवर मानकों की कमी का मुद्दा उठाया। एआईएफएफ ने जूनियर टीमों के लिए बनी छोटी किट ऑस्ट्रेलिया में सीनियर टीम को भेजी थी। बड़े मुकाबले से पहले उठे इस किट विवाद ने एआईएफएफ में कुप्रबंधन को उजागर किया है।
भारतीय टीम बुधवार चार मार्च 2026 को पर्थ में वियतनाम के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी। उससे पहले टीम की सभी 26 खिलाड़ियों ने एआईएफएफ के उपमहासचिव एम सत्यनारायणन को पत्र लिखकर उचित कपड़ों और खेल किट की कमी पर निराशा जाहिर की। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पत्र में कहा गया है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए पेशेवर मानकों को पूरा करना जरूरी होता है। जिसमें खिलाड़ियों को फिट आने वाली उचित पोशाक भी शामिल है।
अन्य न्यूज़
















