विशेष ओलंपिक विश्व ग्रीष्मकालीन खेल का हुआ समापन, भारत ने जीते 368 पदक

india-won-368-medals-in-the-special-olympics-world-summer-games

साइकिलिंग में भारत ने 11 स्वर्ण समेत 45 पदक जीते। वहीं ट्रैक और फील्ड में भारत को पांच स्वर्ण, 24 रजत , 10 कांस्य पदक मिले।

नयी दिल्ली। भारत ने संयुक्त अरब अमीरात में 14 से 21 मार्च तक हुए विशेष ओलंपिक विश्व ग्रीष्मकालीन खेलों में 85 स्वर्ण समेत 368 पदक जीते। भारतीय टीम में 284 खिलाड़ी शामिल थे जिन्होंने 154 रजत और 129 कांस्य पदक भी हासिल किये।  

इसे भी पढ़ें: पहलवान रितु फोगाट टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना से बाहर

भारतीय पावरलिफ्टरों ने 20 स्वर्ण, 33 रजत और 43 कांस्य जीते। रोलर स्केटिंग में भारत को 13 स्वर्ण, 20 रजत और 16 कांस्य समेत 49 पदक मिले। साइकिलिंग में भारत ने 11 स्वर्ण समेत 45 पदक जीते। वहीं ट्रैक और फील्ड में भारत को पांच स्वर्ण, 24 रजत , 10 कांस्य पदक मिले। 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़