भारतीय पेशेवर मुक्केबाज चांदनी WBO एशिया पैसीफिक खिताबी मुकाबले में हारी

boxing

भारतीय पेशेवर मुक्केबाज चांदनी डब्ल्यूबीओ एशिया पैसीफिक खिताबी मुकाबले में हारी। चांदनी को 11 पेशेवर मुकाबलों के करियर में पहली बार नॉकआउट का सामना करना पड़ा। भारतीय मुक्केबाज की यह तीसरी हार है जबकि उन्होंने अपने पेशेवर करियर में आठ जीत दर्ज की है।

नयी दिल्ली। भारत की पेशेवर मुक्केबाज चांदनी मेहरा को शनिवार को कोरिया के गेंगवान-डो में डब्ल्यूबीओ एशिया पैसीफिक खिताबी मुकाबले में स्थानीय दावेदार शिन बो मी रे के खिलाफ तकनीकी नॉकआउट के आधार पर शिकस्त का सामना करना पड़ा।

इसे भी पढ़ें: स्टार फुटबॉलर सुरजीत सेनगुप्ता का निधन, 1970 एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम का थे हिस्सा

बीस साल की भारतीय मुक्केबाज अपने से अधिक अनुभवी शिन बोके खिलाफ आठ दौर तक डटी रही जब रैफरी ने मुकाबला रुकवा दिया। चांदनी का यह पहला 10 दौर का मुकाबला था जबकि कोरिया की मुक्केबाज इससे पहले 10 दौर के तीन मुकाबले खेल चुकी थी। चांदनी को 11 पेशेवर मुकाबलों के करियर में पहली बार नॉकआउट का सामना करना पड़ा। भारतीय मुक्केबाज की यह तीसरी हार है जबकि उन्होंने अपने पेशेवर करियर में आठ जीत दर्ज की है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़