विश्व जूनियर स्क्वाश टीम चैंपियनशिप में भारतीय महिला टीम को मलेशिया से मिली 1-2 से हार

Prabhasakshi Image

कनाडा के ओंटारियो में चल रही विश्व स्क्वाश जूनियर टीम चैंपियनशिप में भारतीय महिला टीम को मलेशिया के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा है। हाल ही में विश्व जूनियर चैंपियन बनी अनाहत सिंह ने अपना मुकाबला आसानी से जीत लिया, लेकिन अन्य भारतीय खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सकीं। अब भारतीय महिला टीम का अगला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा।

नयी दिल्ली, 28 जुलाई हाल ही में विश्व जूनियर चैंपियन बनी अनाहत सिंह ने अपना मुकाबला तो जीत लिया, लेकिन भारत की अन्य खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई जिससे महिला टीम को कनाडा के ओंटारियो में चल रही विश्व स्क्वाश जूनियर टीम चैंपियनशिप में मलेशिया से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। भारत के पहले दो मैच हारने के बाद अनाहत ने अंतिम मैच में व्हिटनी विल्सन को 11-2, 11-4, 11-5 से आसानी से हरा दिया। रुद्र सिंह पहले मैच में हरलीन टैन से 5-11, 4-11, 6-11 से हार गई जबकि अनिका दुबे को पांच गेम के रोमांचक मुकाबले में ये सान ली से 8-11, 11-8, 11-8, 10-12, 9-11 से हार का सामना करना पड़ा।

इससे पहले भारतीय महिला टीम ने अपने पहले मैच में चीनी ताइपे को 3-0 से हराया था। अब टीम का अगला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा, जबकि पुरुष टीम कुवैत के खिलाफ खेलेगी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़