Football मैदान से Iran का Silent Protest, AFC Cup में राष्ट्रगान न गाकर दुनिया को दिया संदेश

एएफसी एशियन कप में ईरानी महिला फुटबॉल टीम ने राष्ट्रगान गाने से इनकार कर मध्य पूर्व के तनाव के बीच एक साहसिक विरोध प्रदर्शन किया, जिसने वैश्विक ध्यान आकर्षित किया। वहीं दूसरी ओर, भारतीय महिला टीम को AIFF की अव्यवस्था के कारण गलत साइज की किट मिलने से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
ऑस्ट्रेलिया में चल रहे एएफसी एशियन कप 2026 के दौरान ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने दक्षिण कोरिया के खिलाफ मैच से पहले एक बड़ा साहसिक कदम उठाया। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और तनाव के बीच, ईरानी खिलाड़ियों ने मैदान पर राष्ट्रगान गाने से मना कर दिया। हालांकि इस मुकाबले में दक्षिण कोरिया ने ईरान को 3-0 से हरा दिया, लेकिन ईरानी महिलाओं के इस विरोध प्रदर्शन ने दुनिया भर का ध्यान खींचा।
The Iranian women’s national football team refused to sing the anthem of the Islamic Regime. Tonight. At the opening match of the Asian Cup. In front of the entire world.
— Samantha Smith (@SamanthaTaghoy) March 3, 2026
So, to all liberal Western women:
Watch and learn.
THIS is what real feminism looks like. pic.twitter.com/SriXGbipsY
इसे भी पढ़ें: Dubai में धमाकों का खौफ, संकट से निकलकर Bengaluru लौटीं PV Sindhu ने सुनाई आपबीती
भारत की किट को लेकर बढ़ी मुश्किलें
दूसरी ओर, भारतीय महिला फुटबॉल टीम (ब्लू टाइग्रेसेस) को वियतनाम के खिलाफ अपने पहले मैच से पहले एक अजीबोगरीब समस्या का सामना करना पड़ रहा है। AIFF द्वारा भेजी गई ट्रेनिंग जर्सी का साइज खिलाड़ियों के लिए बहुत छोटा है, क्योंकि वे जूनियर कैटेगरी के हिसाब से तैयार की गई थीं।
किट मिलने में पहले ही देरी हो चुकी थी और अब गलत साइज होने के कारण टीम को पर्थ में स्थानीय स्तर पर नई किट खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। इस अव्यवस्था से टीम के सीनियर खिलाड़ी काफी नाराज हैं और उन्होंने पत्र लिखकर इस स्थिति को तुरंत सुधारने की मांग की है।
अन्य न्यूज़















