ओलंपिक महिला मैराथन में टॉप 2 पर कीनियाई धावकों का दबदबा

Kenyan

ओलंपिक महिला मैराथन स्पर्धा में कीनियाई धावकों का दबदबा रहा जहां पेरेस जेपचिरचिर और ब्रिगिड कोसेगी ने शनिवार को क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम किये।

सापोरो (जापान)। ओलंपिक महिला मैराथन स्पर्धा में कीनियाई धावकों का दबदबा रहा जहां पेरेस जेपचिरचिर और ब्रिगिड कोसेगी ने शनिवार को क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम किये। सापोर में इस स्पर्धा को देखने के लिए दर्शक मौजूद थे जो धावकों की हौसला अफजाई कर रहे थे लेकिन गर्मी और उमस भरे मौसम में उनके लिए स्थिति काफी मुश्किल थी। जेपचिरचिर ने दो घंटे 27 मिनट और 20 सेकेंड का समय लिया जो उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से 10 मिनट अधिक है। गर्मी और उमस भरे मौसम में हालांकि यह प्रदर्शन भी उन्हें स्वर्ण पदक दिलाने के लिए काफी था।

इसे भी पढ़ें: भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने सर्वश्रेष्ठ विश्व रैंकिंग हासिल की

विश्व रिकार्डधारी ब्रिगिड कोसेगी ने दो घंटे 27 मिनट और 36 सेकेंड का समय लिया। अमेरिका की मौली सीडल (दो घंटे 27 मिनट और 46 सेकेंड ने तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक जीता। गर्मी के असर को कम करने के लिए स्पर्धा को निर्धारित समय से एक घंटे पहले सुबह छह बजे शुरू किया गया था। जेपचिरचिर ने कहा, ‘‘यहां काफी गर्मी थी। मौसम की चुनौतियों के बीच भी यह अच्छा प्रदर्शन था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़