दृढ़ संकल्प और मेहनत से हासिल किया यह मुकाम, टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली पीवी सिंधू के बारे में जानें

know about pv sindhu

टोक्यो ओलंपिक में 70 से ज्यादा भारतीय खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको इन्हीं 70 में से एक खिलाड़ी के बारे में बताएंगे। आज हम आपको हमारी इस रिपोर्ट में बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु के बारे में बताएंगे।

टोक्यो ओलंपिक 2020 का आगाज 23 जुलाई से होने जा रहा है। खेलों के इस महाकुंभ को लेकर खिलाड़ियो में अलग ही उत्साह नजर आ रहा है। इस बार ओलंपिक में खिलाड़ियों का खास ध्यान रखा जा रहा है। उनके लिए सेल्फी प्वांइट भी बनाया गया है। टोक्यो ओलंपिक में 70 से ज्यादा भारतीय खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको इन्हीं 70 में से एक खिलाड़ी के बारे में बताएंगे। आज हम आपको हमारी इस रिपोर्ट में बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु के बारे में बताएंगे। पीवी सिंधु का जन्म 5 जुलाई 1995 को हैदराबाद में हुआ था। राष्ट्रीय स्तर के वॉलीबॉल खिलाड़ी पीवी रमन्ना और पी.विजया की बेटी हैं। सिंधू आज तक कई टूर्नामेंटस में मेडल जीत चुकी हैं। 

दृढ़ संकल्प और मेहनत से मिला यह मुकाम

पीवी सिंधु अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। पीवी सिंधु ने अपनी मेहनत के दम पर ना सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया में नाम कमाया है। पीवी सिंधु ने यह मुकाम छोटी उम्र से ही दृढ़ संकल्प और बेहतर होने की इच्छा की वजह से हासिल किया। राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के साथ-साथ भारत का दूसरा, तीसरा और चौथा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भी अपने नाम किया है। भारतीय शटलर ओलंपिक खेलों में रजत पदक जीतने वाली देश की एकमात्र बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। उन्हें यह उपलब्धि रियो 2016 खेलों में हासिल की थी। इस बार के टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक के लिए उन्हें प्रबल दावेदार माना जा रहा है। टोक्यो ओलंपिक में खेलने पर पीवी सिंधु का कहना है कि मेरे ऊपर अभी कोई दबाव नहीं है लेकिन हो सकता है कि बाद में है क्योंकि सबको मुझसे उम्मीदें होंगी। सिंधु ने आगे कहा कि जबसे मुझे अपने पहले ओलंपिक में पदक मिला है तबसे लोगों को मुझे उम्मीद बढ़ गई हैं। बहुत सारे लोग चाहते हैं कि मैं दोबारा पदक जीत कर आऊं

पीवी सिंधु का करियर

पीवी सिंधु के करियर की बात करें तो उन्होंने 2016 में पहले ओलंपिक खेलों, रियो ओलंपिक खेलों में रजत पदक जीता था। 

  • सिंधु पांच वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लिया है और उसमें उन्होंने दो कांस्य, दो रजत समेत एक स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। 
  • 2014 एशियाई गेम्स में महिला टीम इवेंट में उन्होंने कांस्य पदक जीता था। जबकि एकल प्रतियोगिता में 2018 में उन्होंने रजत पदक हासिल किया था। 
  • सिंधु ने दो राष्ट्रमंडल खेलों में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है। 2014 में महिला एकल इवेंट में उन्होंने ब्रोंज मेडल जीता था।  
  • वर्तमान में पीवी सिंधु सातवें नंबर की खिलाड़ी हैं। 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़