जानिए साल 2021 में कब खेले जाएंगे टोक्यो ओलंपिक

tokyo

कोरोना वायरस महामारी के कारण खेलों को 2021 तक टालने का फैसला किया। इस साल खेल 24 जुलाई से नौ अगस्त के बीच होने थे और अब एक साल बाद आठ अगस्त को समापन समारोह होगा।

तोक्यो। तोक्यो ओलंपिक अगले साल उसी समय होंगे, जिस समय इस साल होने वाले थे। तोक्यो ओलंपिक आयोजकों ने सोमवार को बताया कि उद्घाटन समारोह 23 जुलाई 2021 को होगा जबकि इस साल खेल उसी दिन शुरू होने वाले थे। पिछले सप्ताह अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति और जापान सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के कारण खेलों को 2021 तक टालने का फैसला किया। इस साल खेल 24 जुलाई से नौ अगस्त के बीच होने थे और अब एक साल बाद आठ अगस्त को समापन समारोह होगा। 

इसे भी पढ़ें: IPL के नये खिलाड़ी निराश , लेकिन उन्हें सब्र और अभ्यास का सहारा

ऐसी भी अटकलें थी कि खेलों को बसंत के महीने में कराया जाये जब जापान में चेरी ब्लॉसम के खिलने का समय होता है।लेकिन उस समय यूरोपीय फुटबाल और उत्तर अमेरिकी खेल लीग होती है। तोक्यो आयोजन समिति के प्रमुख योशिरो मोरी और सीईओ तोशिरो मुतो ने कहा था कि नयी तारीखों पर खेलों के आयोजन की लागत बहुत अधिक होगी। स्थानीय रपटों के अनुसार यह लागत अरबों डॉलर बढ जायेगी और इसका बोझ जापान के करदाताओं पर पड़ेगा। मुतो ने लागत की गणना में पारदर्शिता बरतने का वादा किया। जापान आधिकारिक तौर पर ओलंपिक की मेजबानी पर 12 . 6 अरब डॉलर खर्च कर रहा है। जापानी सरकार के एक आडिट ब्यूरो ने हालांकि कहा कि लागत इसकी दुगुनी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़