विश्व कप के बाद Lionel Messi ने दागे पहले दो गोल, Inter Miami को दिलाई शानदार जीत

Lionel Messi
प्रतिरूप फोटो
AI Image

लीग्स कप के इस मुकाबले में इंटर मियामी ने एटलेटिको सान लुईस के खिलाफ 4-2 से जीत हासिल की। स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी ने मुकाबले के 11वें और 44वें मिनट में दो गोल दागे। खराब मौसम के कारण दूसरे हाफ में 30 मिनट तक रुके इस मैच में टेलास्को सेगोविया और माइकल ने भी टीम के लिए गोल किए।

लियोनेल मेस्सी ने विश्व कप के बाद पहले दो गोल किये जिसकी मदद से इंटर मियामी ने लीग्स कप में एटलेटिको सान लुईस को 4 . 2 से हराया। बिजली कड़कने और बारिश के कारण दूसरे हाफ में मैच 30 मिनट के लिये रोकना पड़ा। मेस्सी ने 11वें और 44वें मिनट में गोल किये।

उनके अब लीग्स कप में 12 मैचों में 14 गोल हो गए हैं। टेलास्को सेगोविया और डिफेंडर माइकल ने भी गोल दागे। विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेस्सी अर्जेंटीना को फाइनल तक ले गए थे लेकिन स्पेन ने 1 . 0 से हराकर लगातार दूसरा खिताब जीतने का उनका सपना तोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi में तीसरी बार क्यों लौटे Rithvik Dhanjani, अभिनेता ने खुद खोला यह राज

मेस्सी का विश्व कप के बाद यह दूसरा मैच था। 39 बरस के मेस्सी शनिवार को कोलंबस क्रू के खिलाफ ड्रॉ रहे मैच में 37 मिनट स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर खेले थे। वह मैच 2 . 2 से ड्रॉ रहा था जिसमें मेस्सी गोल नहीं कर सके थे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़