Manju Rani ने महिलाओं की 35 किमी पैदलचाल जीती लेकिन एशियाड के लिये क्वालीफाई नहीं कर सकी

Manju Rani
प्रतिरूप फोटो
twitter

24 वर्ष की रानी ने बेहद गर्मी और उमस के बीच तीन घंटे 21 मिनट और 31 सेकंड में रेस पूरी की। एशियाई खेलों का क्वालीफाइंग मार्क 2 : 58 . 30 है। उसने फरवरी में रांची में भारतीय पैदल चाल चैम्पियनशिप में 2 : 58.30 का समय निकाला था।

भुवनेश्वर। राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी पंजाब की मंजू रानी ने राष्ट्रीय अंतर प्रांत एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में महिलाओं की 35 किलोमीटर पैदल चाल जीती लेकिन एशियाई क्वालीफाइंग मार्क नहीं छू सकी। 24 वर्ष की रानी ने बेहद गर्मी और उमस के बीच तीन घंटे 21 मिनट और 31 सेकंड में रेस पूरी की। एशियाई खेलों का क्वालीफाइंग मार्क 2 : 58 . 30 है। उसने फरवरी में रांची में भारतीय पैदल चाल चैम्पियनशिप में 2 : 58.30 का समय निकाला था। हरियाणा के जुनैद खान ने पुरूष वर्ग में तीन घंटे 37 सेकंड का समय निकालकर जीत दर्ज की लेकिन एशियाई खेलों का दो घंटे 35 मिनट का क्वालीफाइंग आंकड़ा नहीं छू सके।

राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी राम बाबू ने इस टूर्नामेंट में भाग नहीं लिया। उन्होंने रांची में दो घंटे 31 मिनट 36 सेकंड का समय निकालकर खिताब जीता था। महिलाओं की 400 मीटर दौड़ सेमीफाइनल में चार खिलाड़ियों ने 52 . 96 सेकंड का एशियाई खेल क्वालीफाइंग मार्क पार किया। हरियाणा की अंजलि देवी ने 52 . 03 सेकंड का समय निकाला। तमिलनाडु की विद्या राज (52 . 43) दूसरे, हरियाणा की हिमांशी मलिक (52 . 46) तीसरे और महाराष्ट्र की ऐश्वर्या मिश्रा (52 . 73) चौथे स्थान पर रही।

इसे भी पढ़ें: Nottingham Open में सभी वरीय खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल से पहले बाहर

पुरूष वर्ग में केरल के मुहम्मद अजमल (45 . 51) ने टूर्नामेंट का रिकॉर्ड तोड़ा।वहीं केरल ही ही राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी मुहम्मद अनस 45 . 63 सेकंड का समय निकालकर सेमीफाइनल हीट में दूसरे स्थान पर रहे। ओडिशा की स्रबानी नंदा ने 11 . 69 सेकंड का समय निकालकर महिलाओं के 100 मीटर फाइनल में प्रवेश कर लिया। ज्योति याराजी ने 11 . 72 सेकंड के साथ फाइनल में जगह बनाई।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़