मनप्रीत सिंह भी खेल रत्न पुरस्कार से नवाजे जाएंगे, 35 एथलीट अर्जुन पुरस्कार से होंगे सम्मानित

Manpreet Singh
अंकित सिंह । Nov 2 2021 11:30PM

द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए कुल 10 कोचों का चयन किया गया है। जीवनपर्यंत उपलब्धि वर्ग में टी. पी. ओसेफ (एथलेटिक्स), सरकार तलवार (क्रिकेट), सरपाल सिंह (हॉकी), आशान कुमार (कबड्डी) और तपन कुमार पाणिग्रही (तैराकी) को इस पुरस्कार के लिये चुना गया है।

हाल में ही ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार विजेताओं का ऐलान किया था। इसी कड़ी में आज ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को भी मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार की विजेताओं की सूची में शामिल कर लिया गया। मनप्रीत सिंह के शामिल होने के साथ ही देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार के इस साल के विजेताओं की संख्या 12 हो गई है। जानकारी के मुताबिक 13 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में पुरस्कार समारोह आयोजित किया जाएगा। इससे पहले मनप्रीत के नाम की सिफारिश से अर्जुन पुरस्कार के लिए की गई थी। हालांकि अब वह खेल रत्न पाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं। इस सूची में अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश के साथ दूसरे हॉकी खिलाड़ी के रूप में वह शामिल हैं। खेल रत्न पाने वाले खिलाड़ियों में टोक्यो ओलंपिक 2021 के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा और रजत पदक विजेता पहलवान रवी दहिया भी शामिल हैं। इनके साथ ही महिला क्रिकेटर मिताली राज को भी खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है। 

इसे भी पढ़ें: T20 World Cup : खराब फॉर्म से जूझ रही भारतीय टीम का सामना अफगानिस्तान से, टीम संयोजन पर नजरें

13 को होगा पुरस्कार समारोह

खेल मंत्रालय के मुताबिक के 13 नवंबर को पुरस्कार वितरण समारोह राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जाएगा। खेल मंत्रालय ने बताया कि भारत के राष्ट्रपति पुरस्कार विजेताओं को 13 नवंबर 2021 दिन शनिवार को दोपहर बात शाम 4:30 से राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित समारोह में खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे। बता दें कि यह पुरस्कार समारोह पिछले साल कोविड-19 महामारी की वजह से ऑनलाइन आयोजन किया गया था। मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के अलावा अर्जुन पुरस्कार से भी खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। अर्जुन पुरस्कार विजेताओं में अधिकतर खिलाड़ी पैरालंपिक खेलों में शामिल रजत पदक विजेता हैं। अर्जुन पुरस्कार के लिए क्रिकेटर शिखर धवन का भी नाम शामिल किया गया है। 

द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए कुल 10 कोचों का चयन किया गया है। जीवनपर्यंत उपलब्धि वर्ग में टी. पी. ओसेफ (एथलेटिक्स), सरकार तलवार (क्रिकेट), सरपाल सिंह (हॉकी), आशान कुमार (कबड्डी) और तपन कुमार पाणिग्रही (तैराकी) को इस पुरस्कार के लिये चुना गया है। नियमित द्रोणाचार्य श्रेणी में विजेता हैं राधाकृष्णन नायर पी (एथलेटिक्स), संध्या गुरुंग (मुक्केबाजी), प्रीतम सिवाच (हॉकी), जय प्रकाश नौटियाल (पैरा निशानेबाजी) और सुब्रमण्यम रमन (टेबल टेनिस)। सज्जन सिंह (कुश्ती) को पूर्व विश्व और एशियाई चैंपियन मुक्केबाज लेखा के.सी., अभिजीत कुंटे (शतरंज), दविंदर सिंह गरचा (हॉकी) और विकास कुमार (कबड्डी) के साथ जीवनपर्यंत उपलब्धि के लिये ध्यानचंद पुरस्कार के लिये चुना गया है। 

इसे भी पढ़ें: वसीम अकरम की दो टूक- इंटरनेशनल क्रिकेट को सीरियस नहीं ले रही टीम इंडिया, सिर्फ IPL पर जोर

पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है : 

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार: नीरज चोपड़ा (एथलेटिक्स), रवि कुमार (कुश्ती), लवलीना बोरगोहेन (मुक्केबाजी), पीआर श्रीजेश (हॉकी), अवनि लेखारा (पैरा शूटिंग), सुमित अंतिल (पैरा एथलेटिक्स), प्रमोद भगत (पैरा बैडमिंटन), कृष्णा नागर (पैरा बैडमिंटन), मनीष नरवाल (पैरा शूटिंग), मिताली राज (क्रिकेट), सुनील छेत्री (फुटबॉल), मनप्रीत सिंह (हॉकी)। 

अर्जुन पुरस्कार: अरपिंदर सिंह (एथलेटिक्स), सिमरनजीत कौर (मुक्केबाजी), शिखर धवन (क्रिकेट), सीए भवानी देवी (तलवारबाजी), मोनिका (हॉकी), वंदना कटारिया (हॉकी), संदीप नरवाल (कबड्डी), हिमानी उत्तम परब (मल्लखंब), अभिषेक वर्मा (निशानेबाजी), अंकिता रैना (टेनिस), दीपक पूनिया (कुश्ती), दिलप्रीत सिंह (हॉकी), हरमनप्रीत सिंह (हॉकी), रूपिंदर पाल सिंह (हॉकी), सुरेंद्र कुमार (हॉकी), अमित रोहिदास (हॉकी), बीरेंद्र लाकड़ा (हॉकी), सुमित (हॉकी), नीलकांत शर्मा (हॉकी), हार्दिक सिंह (हॉकी), विवेक सागर प्रसाद (हॉकी), गुरजंत सिंह (हॉकी), मनदीप सिंह (हॉकी), शमशेर सिंह (हॉकी), ललित कुमार उपाध्याय (हॉकी), वरुण कुमार (हॉकी), सिमरनजीत सिंह (हॉकी), योगेश कथूनिया (पैरा एथलेटिक्स), निषाद कुमार (पैरा एथलेटिक्स), प्रवीण कुमार (पैरा एथलेटिक्स), सुहाश यतिराज (पैरा बैडमिंटन), सिंहराज अधाना (पैरा निशानेबाजी), भावना पटेल (पैरा टेबल टेनिस), हरविंदर सिंह (पैरा तीरंदाजी) और शरद कुमार (पैरा एथलेटिक्स)। 

इसे भी पढ़ें: क्या ODI की भी कप्तानी छोड़ देंगे विराट कोहली ? एक और विफलता के बाद बढ़ सकता है दबाव

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार: कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए मानव रचना एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड। 

मौलाना अबुल कलाम आजाद (माका) ट्रॉफी: पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़