Asian Games: Manush Shah और Yashaswini Ghorpade प्री-क्वार्टर फाइनल में हारे

Asian Games: Manush Shah और Yashaswini Ghorpade प्री-क्वार्टर फाइनल में हारे
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

एशियाई खेलों में भारतीय टेबल टेनिस अभियान शनिवार को पुरुष और महिला एकल मुकाबलों में मिली हार के साथ समाप्त हो गया। मानुष शाह को चीन के लिन शिदोंग और यशस्विनी घोरपड़े को जापान की मिवा हारिमोतो के खिलाफ पराजय झेलनी पड़ी। भारत ने इस प्रतियोगिता में कुल एक कांस्य पदक अपने नाम किया।

भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी मानुष शाह और यशस्विनी घोरपड़े को एशियाई खेलों में शनिवार को यहां क्रमशः पुरुष और महिला एकल के प्री-क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इस तरह से भारत ने इस प्रतियोगिता में एक पदक के साथ अपने अभियान का समापन किया। मानुष को पुरुष एकल में चीन के विश्व में आठवें नंबर के खिलाड़ी लिन शिदोंग से 0-4 (4-11, 4-11, 9-11, 10-12) से हार का सामना करना पड़ा।

घोरपड़े महिला एकल के तीसरे दौर में जापान की मिवा हारिमोतो से 1-4 (5-11, 11-4, 4-11, 5-11) से हार गईं। इस तरह से भारत का टेबल टेनिस में अभियान भी समाप्त हो गया। उसने इस प्रतियोगिता में एक पदक जीता।

मानुष और दीया चिताले ने शुक्रवार को मिश्रित युगल में कांस्य पदक जीता था। एशियाई खेलों के इतिहास में यह भारत का मिश्रित युगल में दूसरा पदक था। इससे पहले अचंता शरत कमल और मनिका बत्रा ने जकार्ता एशियाई खेल 2018 में कांस्य पदक जीता था।

भारत का एशियाई खेलों में यह टेबल टेनिस में कुल मिलाकर चौथा पदक था।

All the updates here:

अन्य न्यूज़