हॉकी इंडिया अध्यक्ष के पद से मुश्ताक अहमद ने दिया इस्तीफा, निगोमबाम ने पद संभाला

hockey india

मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने हॉकी इंडिया अध्यक्ष का पद छोड़ दिया है।राष्ट्रीय संघ ने कहा, ‘‘हॉकी इंडिया कार्यकारी बोर्ड की आज आपात बैठक हुई और मणिपुर के ज्ञानेंद्रो निमोमबाम को हॉकी इंडिया का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया।

नयी दिल्ली। मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने निजी प्रतिबद्धताओं के कारण हॉकी इंडिया अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया है। राष्ट्रीय महासंघ ने शुक्रवार को यह घोषणा की। हॉकी इंडिया कार्यकारी बोर्ड ने मणिपुर के ज्ञानेंद्रो निगोमबाम को अहमद के स्थान पर कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है।

इसे भी पढ़ें: खाली स्टेडियम में IPL को लेकर दिल्ली कैपिटल्स के सीईओ मल्होत्रा ने कहीं ये बात

राष्ट्रीय संघ ने कहा, ‘‘हॉकी इंडिया कार्यकारी बोर्ड की आज आपात बैठक हुई और मणिपुर के ज्ञानेंद्रो निमोमबाम को हॉकी इंडिया का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया। ’’ हॉकी इंडिया ने कहा, ‘‘यह फैसला मोहम्मद मुश्ताक अहमद के त्यागपत्र के बाद किया गया जिनका त्यागपत्र हॉकी इंडिया को सात जुलाई को मिला था जिसमें उन्होंने इसका कारण निजी और पारवारिक प्रतिबद्धताएं बतायी थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़