Asian Games 2023: ड्रैगन के धोखे का शिकार हुए नीरज चोपड़ा, 87 मीटर थ्रो को कर दिया रद्द

Neeraj Chopra massive effort in vain chinese technical failure
Social Media
Kusum । Oct 4 2023 7:15PM

जेवलिन स्टार नीरज चोपड़ा ने हांगझोउ में चल रही एशियन गेम्स में भारत को गोल्ड मेडल जिताया है। लेकिन इस स्पर्धा में नीरज चीनी धोखे का शिकार हुए।

भारतीय जेवलिन स्टार नीरज चोपड़ा ने हांगझोउ में चल रही एशियन गेम्स में भारत को गोल्ड मेडल जिताया है। लेकिन इस स्पर्धा में नीरज चीनी धोखे का शिकार हुए। जेवलिन स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में उतरे नीरज ने पहली थ्रो करीब 87 मीटर की फेंकी थी लेकिन चीनी मैनेजमेंट ने इसे तकनीकी खामी के कारण रद्द कर दिया। इतने बड़े इवेंट में ये तकनीक कारण की बात किसी को भी नहीं पच रही है। इसी मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर सवाल उठ रहे हैं। 

हालांकि, चीनी धोखे के कारण नीरज को एक बार फिर से थ्रो करना पड़ा जो कि पहले से कम था। इस बार उन्होंने 82.38 मीटर थ्रो ही फेंका। सोशल मीडिया पर चीनी प्रबंधन के खिलाफ फैंस ने जमकर अपनी भड़ास निकाली है। फैंस इस हद तक नाराज थे कि, उन्होंने रैफरी को सस्पेंड करने की मांग कर डाली। 

बता दें कि, सिर्फ नीरज ही नहीं बल्कि ऐसा ही धोखा सिल्वर मेडललिस्ट किशोर कुमार जेना के साथ भी हुआ। दरअसल, जेना ने पहला अटैम्प 81,26 का फेंका था जिससे वह दूसरे स्थान पर आ गए। लेकिन जेना का दूसरा थ्रो फाऊल करार दिया गया उन्हें रेफरी की तरफ से रेड कार्ड दिया गया। जेना फिनिशिंग लाइन से दूर थे, ऐसे में किन वजहों के चलते उनका थ्रो वैध नहीं माना गया, इस पर खूब विवाद हुआ। इस दौरान नीरज ने भी जैना का बखूबी साथ दिया है।

बहरहाल, आखिर में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड और किशोर जैना ने सिल्वर मेडल जीतकर अपना लोहा मनवाया है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़