ओलंपिक मेडलिस्ट भारतीय हॉकी लीजेंड गुरबख्श सिंह ग्रेवाल का निधन, खेल जगह में शोक की लहर

हॉकी के दिग्गज और 1968 ओलंपिक मेडलिस्ट गुरबख्श सिंह ग्रेवाल का 84 साल की उम्र में निधन हो गया। गुरबख्श सिंह को हार्ट अटैक आने के कारण उनकी मृत्यु हुई। गुरबख्स सिंह ने 1968 में भारत के लिए ओलंपिक्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
भारतीय हॉकी के दिग्गज और 1968 ओलंपिक मेडलिस्ट गुरबख्श सिंह ग्रेवाल का 84 साल की उम्र में निधन हो गया। गुरबख्श सिंह को हार्ट अटैक आने के कारण उनकी मृत्यु हुई। गुरबख्स सिंह ने 1968 में भारत के लिए ओलंपिक्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, ग्रेवाल ने जीरकपुर में हार्ट अटैक के कारण शुक्रवार को अंतिम सांस ली। उनके निधन से भारतीय खेल जगत, खासकर हॉकी समुदाय में शोक की लह दौड़ गई है।
गुरबख्श ने भाई बलबीर सिंह ग्रेवाल के साथ एक ही ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इस तरह से वे उन कुछ भाईयों की जोड़ी में शामिल हैं जो एक साथ ओलंपिक में खेले। गुरबख्श ने अपने खेल करियर के अलावा पश्चिमी रेलवे में खेल अधिकारी के रूप में काम किया, जहां उन्होंने राजस्थान की कई प्रतिभाओं की पहचान करने और उन्हें रेलवे हॉकी टीम में शामिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुंबई में सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद वह खेल प्रशासन में सक्रिय रहे। वह मुंबई हॉकी संघ के मानद सचिव भी रहे।
अन्य न्यूज़















