शाहिद अफरीदी ने पीओके को आजाद देश बनाने की वकालत की

shahid-afridi-said-to-make-pok-a-free-country
[email protected] । Nov 15 2018 10:59AM

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने कहा है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को ‘आजाद’ कर देना चाहिए और उनके मुल्क को यह क्षेत्र नहीं चाहिए, क्योंकि वह अपने ही चार प्रांतों को नहीं संभाल पा रहा है।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने कहा है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को ‘आजाद’ कर देना चाहिए और उनके मुल्क को यह क्षेत्र नहीं चाहिए, क्योंकि वह अपने ही चार प्रांतों को नहीं संभाल पा रहा है। लंदन में छात्रों को संबोधित करने वाला एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें अफरीदी कहते सुने जा सकते हैं कि पाकिस्तान की कश्मीर में दिलचस्पी नहीं है और उनका मुल्क इसे भारत को देने के खिलाफ है, इसलिए क्षेत्र को आजादी दे दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं कहता हूं कि पाकिस्तान कश्मीर नहीं चाहता है। इसे भारत को भी मत दो। कश्मीर को आजाद कर दो। कम से कम इंसानियत तो बची रहेगी।

लोगों को मरने नहीं दें।’’ पूर्व क्रिकेटर ने कहा, ‘‘ पाकिस्तान को कश्मीर नहीं चाहिए। यह अपने चार प्रांतों को ही नहीं संभाल पा रहा है। सबसे बड़ी चीज है इंसानियत। लोग वहां पर मर रहे हैं जो दुखद है। किसी भी समुदाय में किसी की भी मौत होती है तो वह दुखद है।’’अफरीदी की टिप्पणी के लिए उनकी सोशल मीडिया और टीवी चैनलों पर तीखी आलोचना की गई है। उनकी टिप्पणी कश्मीर पर पाकिस्तान की आधिकारिक नीति से अलग है। बाद में क्रिकेटर ने सफाई दी कि उनकी टिप्पणी को संदर्भ से परे पेश किया गया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़