मशहूर जिम्नास्ट सिमोन बिलेस टाइम मैगजीन की वर्ष की सर्वश्रेष्ठ एथलीट, तोक्यो ओलंपिक से वापस लिया था नाम

Simone Biles

सिमोन बिलेस टाइम मैगजीन की वर्ष की सर्वश्रेष्ठ एथलीट बनीं। तोक्यो ओलंपिक के एक महीने बाद उन्होंने जिम्नास्टिक टीम के पूर्व डॉक्टर लैरी नासार के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिकी सीनेट के सामने गवाही दी थी।

न्यूयॉर्क।मशहूर जिम्नास्ट सिमोन बिलेस को टाइम पत्रिका ने वर्ष 2021 की सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुना है। महानतम जिम्नास्ट में शामिल बिलेस ने मानसिक स्वास्थ्य को तरजीह देते हुए तोक्यो ओलंपिक में चार स्पर्धाओं के फाइनल से नाम वापिस ले लिया था। चार बार की ओलंपिक पदक विजेता बिलेस ‘द टविस्टीज’ की शिकार हो गई थी जिसमें हवा में जगह और दिशा का भान नहीं रहता।

इसे भी पढ़ें: ओलंपिक में मुक्केबाजी को बनाये रखने के लिये AIBA बना IBA, संविधान में किये संशोधन

इसके बावजूद उन्होंने आल राउंड टीम स्पर्धा में रजत और बैलेंस बीम में कांस्य पदक जीता था। तोक्यो ओलंपिक के एक महीने बाद उन्होंने जिम्नास्टिक टीम के पूर्व डॉक्टर लैरी नासार के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिकी सीनेट के सामने गवाही दी थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़