Sundays on Cycle के 100वें सत्र की पुणे में Mansukh Mandaviya करेंगे अगुवाई

Sundays On
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

खेल मंत्रालय की फिटनेस पहल संडेज ऑन साइकिल के 100वें चरण का आयोजन 29 नवंबर को होगा, जिसमें पुणे में 50 हजार लोग शामिल होंगे। इस अवसर पर देशभर के 100 प्रमुख स्थलों पर होने वाले कार्यक्रमों में 100 भारतीय ओलंपियन भी हिस्सा लेंगे। यह ऐतिहासिक सत्र भारत के ओलंपिक आंदोलन और 2036 की मेजबानी दावेदारी को समर्पित है।

खेल मंत्रालय की प्रमुख फिटनेस पहल संडेज ऑन साइकिल का 100वां सत्र 29 नवंबर को आयोजित किया जाएगा और इस मौके पर खेल मंत्री मनसुख मांडविया पुणे में कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। पुणे में मांडविया के साथ 50 हजार साइकिल प्रेमी इसमें हिस्सा लेंगे। इसके अलावा देशभर में 100 प्रमुख और ऐतिहासिक स्थलों पर भी समारोह आयोजित किए जाएंगे जिनमें 100 भारतीय ओलंपियन हिस्सा लेंगे।

दिसंबर 2024 में शुरू हुई इस पहल की शुरुआत नयी दिल्ली में केवल 250 स्थानों और 500 प्रतिभागियों के साथ हुई थी। खेल मंत्रालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘दो वर्षों में ‘संडेज ऑन साइकिल’ एक जन आंदोलन बन गया है। ‘संविधान दिवस’ की थीम पर आयोजित इसके 99वें चरण में देशभर के 26 हजार से अधिक स्थानों पर लाखों नागरिकों ने हिस्सा लिया था।

’’ विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘ ‘संडेज ऑन साइकिल’ का यह ऐतिहासिक 100वां चरण भारत में ओलंपिक आंदोलन का जश्न मनाने के लिए समर्पित है। इसकी थीम ‘इंडियारेडीफॉरओलंपिक्स’ रखी गई है। ’’ भारत 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए दावेदारी कर रहा है।

देश ने बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के भविष्य मेजबान आयोग के साथ ऑनलाइन बातचीत के दौरान खेलों के आयोजन को लेकर अपना दृष्टिकोण और रोडमैप प्रस्तुत किया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़