Swiss Open: सात्विक-चिराग ने चीनी जोड़ूी को हराकर जीता खिताब

AIR
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Mar 26 2023 4:59PM
विश्व चैम्पियनशिप 2022 कांस्य पदक विजेता दूसरी वरीयता प्राप्त भारत जोड़ी ने दुनिया की 21वें नंबर की जोड़ी को 54 मिनट में 21 . 19, 24 . 22 से हराया। भारत के लिये सत्र का यह पहला खिताब है।
बासेल। भारत के सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने चीन के रेन शियांग यू और तान कियांग को हराकर स्विस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन पुरूष युगल खिताब जीत लिया। विश्व चैम्पियनशिप 2022 कांस्य पदक विजेता दूसरी वरीयता प्राप्त भारत जोड़ी ने दुनिया की 21वें नंबर की जोड़ी को 54 मिनट में 21 . 19, 24 . 22 से हराया। भारत के लिये सत्र का यह पहला खिताब है। पिछले सप्ताह ही सात्विक और चिराग की जोड़ी आल इंग्लैंड चैम्पियनशिप के दूसरे दौर से बाहर हो गई थी।
इसे भी पढ़ें: गुजरात टाइटन्स : आईपीएल 2023 में प्रबल दावेदार के तौर पर प्रवेश करेगी पंड्या की गत चैम्पियन
भारतीय जोड़ी के लिये यह पांचवां विश्व टूर खिताब है जिन्होंने पिछले साल इंडिया ओपन और फ्रेंच ओपन भी जीता था। इससे पहले 2019 में थाईलैंड ओपन और 2018 में हैदराबाद ओपन जीता था। सात्विक और चिराग ने 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।
Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
अन्य न्यूज़