संकट में Tiger Woods, इलाज के लिए छोड़ेंगे America! Ryder Cup की कप्तानी भी ठुकराई

दिग्गज गोल्फर टाइगर वुड्स ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए राइडर कप की कप्तानी ठुकरा दी है और खेल से अनिश्चितकालीन ब्रेक ले लिया है। अमेरिका में निजता की चिंताओं के बीच, अदालत की अनुमति के बाद वह अपना इलाज विदेश में कराएंगे।
पिछले कुछ समय से गोल्फ से जुड़ी गतिविधियों से दूर रहने वाले टाइगर वुड्स ने बुधवार को औपचारिक रूप से राइडर कप की कप्तानी ठुकरा दी क्योंकि वह विदेश में अपना इलाज कराएंगे। फ्लोरिडा के एक न्यायाधीश ने इलाज के लिए देश छोड़ने के उनके आवेदन को मंजूरी दे दी है। वुड्स को को पिछले सप्ताह नशे में गाड़ी चलाने के संदेह के कारण गिरफ्तार किया गया था लेकिन कुछ घंटे बाद ही उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था।
वुड्स ने एक बयान जारी कर कहा कि वह ‘इलाज कराने और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करने के लिए’ अनिश्चित काल के लिए खेल से दूर जा रहे हैं। उनके वकील डगलस डंकन ने बुधवार को दायर एक याचिका में न्यायाधीश से वुड्स को उपचार के लिए विदेश जाने की अनुमति देने का अनुरोध किया था।
उन्होंने कहा कि वुड्स को इलाज के लिए विदेश इसलिए जाना पड़ रहा है क्योंकि अमेरिका में उन्हें अपनी निजता से बार-बार समझौता करना पड़ता है।
अन्य न्यूज़















