टोक्यो 2020 के अध्यक्ष हाशिमोटो ने महामारी के दौरान ओलंपिक आयोजित करने के जज्बे की जमकर प्रशंसा की

Tokyo 2020

टोक्यो में शुक्रवार को 4,066 मामले सामने आये। ओलंपिक खेल समाप्त हो गये हैं तो आयोजकों को फैसला करना होगा कि पैरालंपिक के दौरान दर्शकों को अनुमति दी जाये या नहीं।

टोक्यो। टोक्यो 2020 अध्यक्ष सेको हाशिमोटो ने रविवार को ओलंपिक आयोजित करने के जज्बे की प्रशंसा की जिन्हें कोरोना वायरस महामारी के बावजूद कराया गया। ओलंपिक के समापन समारोह से पहले उन्होंने यह बात कही। खिलाड़ियों में हालांकि ओलंपिक बबल के कारण कोरोना वायरस के इतने ज्यादा मामले देखने को नहीं मिले लेकिन टोक्यो में पिछले हफ्ते रिकार्ड मामले सामने आये। लेकिन हाशिमोटो ने कहा कि खेलों से कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों का कोई संबंध नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: टोक्यो ओलंपिक 2020 का समापन समारोह, आतिशबाजी से हुई शुरुआत, दिखाया गया वीडियो संदेश 

टोक्यो में शुक्रवार को 4,066 मामले सामने आये। ओलंपिक खेल समाप्त हो गये हैं तो आयोजकों को फैसला करना होगा कि पैरालंपिक के दौरान दर्शकों को अनुमति दी जाये या नहीं। हाशिमोटो ने कहा कि इसका फैसला सही समय पर किया जायेगा। पैरालंपिक 24 अगस्त से पांच सितंबर तक आयोजित किये जायेंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़