Tokyo Olympic Highlights Day 10: पीवी सिंधु ने बढ़ाया देश का गौरव

 pv sindhu

टोक्यो ओलंपिक का आज दसवां दिन हैं। दसवें दिन पीवी सिंधु ने देश का नाम रोशन कर दिया है। पीवी सिंधू ने रविवार को यहां चीन की आठवीं वरीय ही बिंग जियाओ को सीधे गेम में हराकर तोक्यो खेलों की महिला एकल स्पर्धा का कांस्य पदक जीता वहीं पुरुषों की भारतीय टीम भी ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंच गई है।

टोक्यो ओलंपिक का आज दसवां दिन हैं। दसवें दिन पीवी सिंधु ने देश का नाम रोशन कर दिया है। पीवी सिंधू ने रविवार को यहां चीन की आठवीं वरीय ही बिंग जियाओ को सीधे गेम में हराकर तोक्यो खेलों की महिला एकल स्पर्धा का कांस्य पदक जीता वहीं पुरुषों की भारतीय टीम भी ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। 

ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय पुरुष हॉकी टीम, ब्रिटेन को 3-1 से दी मात 

क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के बाद, मनप्रीत सिंह के नेतृत्व में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से मात दे दी है।भारत बनाम ग्रेट ब्रिटेन मैच भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से शुरू हुआ।1980 के मास्को ओलंपिक खेलों के बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 41 साल बाद ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

दो ओलंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनींं पीवी सिंधू , हासिल किया कांस्य पदक 

रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता और विश्व चैंपियन छठी वरीय पीवी सिंधू ने रविवार को यहां चीन की आठवीं वरीय ही बिंग जियाओ को सीधे गेम में हराकर तोक्यो खेलों की महिला एकल स्पर्धा का कांस्य पदक जीता और ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी।

भारतीय तीरंदाजी टीम एक बार फिर ओलंपिक से खाली हाथ लौटी, योजना की कमी का दिखा असर 

भारतीय तीरंदाजों का टोक्यो ओलंपिक का सफर ‘पर्यटक’ की तरह बिना पदक के ही खत्म हुआ, जहां उनके सटीक निशाने कम लगे और चूक अधिक हुई। भारत की सबसे सफल तीरंदाजों में से एक दीपिका कुमारी देश को ओलंपिक पदक नहीं दिला सकीं, लेकिन वह इन खेलों के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं।  

ओलंपिक इतिहास रचने के लिये ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी भारतीय महिला हॉकी टीम 

भारतीय महिला हॉकी टीम ओलंपिक में अपने स्वप्निल सफर में एक और जीत दर्ज करने की उम्मीद के साथ सोमवार को तोक्यो ओलंपिक क्वार्टरफाइनल में आस्ट्रेलिया के खिलाफ कड़ी चुनौती से पार पाने की कोशिश करेगी। भारतीय महिला हॉकी टीम ने आयरलैंड और दक्षिण अफ्रीका पर लगातार जीत दर्ज कर छह अंकों के साथ पूल ए में चौथे स्थान पर रहते हुए पहली बार अंतिम आठ चरण में जगह बनायी।

अनिर्बान लाहिड़ी ओलंपिक 2020 में संयुक्त 42वें स्थान पर, अमेरिका के शॉफेले ने जीता गोल्ड 

भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी चौथे और अंतिम दौर में एक ओवर 72 के स्कोर के साथ रविवार को यहां ओलंपिक पुरुष गोल्फ स्पर्धा में संयुक्त 42वें स्थान पर रहे। दूसरी बार ओलंपिक में हिस्सा ले रहे लाहिड़ी पहले दौर में 67 के स्कोर के बाद शीर्ष 10 में शामिल थे लेकिन इसके बाद अगले तीन दिन में 72, 68 और 72 के स्कोर से कुल पांच अंडर 283 का ही स्कोर बना पाए।

तोक्यो खेल: पैरालम्पियन निशानेबाज ने SC के फैसले के खिलाफ शीर्ष अदालत का रुख किया 

पांच बार पैराल्मपिक खेलों में भाग लेने वाले निशानेबाज नरेश कुमार शर्मा ने दिल्ली उच्च न्यायालय के एक आदेश को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है। उच्च न्यायालय ने आगामी तोक्यो खेलों के लिए चयन न होने से संबंधित उनकी याचिका पर सुनवाई के लिए छह अगस्त की तारीख तय की थी। 

हॉकी में ऑस्ट्रेलिया-जर्मनी सेमीफाइनल में पहुंचे, क्वार्टर फाइनल में भारत का ब्रिटेन से मुकाबला 

ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी ने टोक्यो ओलंपिक पुरूष हॉकी स्पर्धा के अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीत लिये हैं और अब सेमीफाइनल में उनका सामना एक दूसरे से होगा। पूल बी की उपविजेता जर्मनी ने रियो ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता अर्जेंटीना को हराकर लगातार पांचवीं बार सेमीफाइनल में प्रवेश किया। उसके लिये लुकास विंडफेडर ने पेनल्टी कॉर्नर पर दो और टिम हर्त्जब्रूच ने एक गोल किया। 

हार के बाद निशानेबाज मनु भाकर ने कहा- मैं 25 मीटर सहित तीनों स्पर्धाओं में निशानेबाजी जारी रखूंगी 

 टोक्यो ओलंपिक में नाकाम रही भारतीय पिस्टल निशानेबाज मनु भाकर ने ‘नकारात्मकता’ से दूर रहने की कोशिश करते हुए कहा कि वह 25 मीटर सहित तीनो स्पर्धाओं में निशानेबाजी करना जारी रखेगी। उन्होंने वादा किया कि वह अपने पहले ओलंपिक में निराशाजनक प्रदर्शन से मजबूत वापसी करेंगी। 

बॉक्सिंग में भारत को एक और झटका, सतीश कुमार क्वार्टर फाइनल में हारे 

चोटिल भारतीय मुक्केबाज सतीश कुमार (प्लस 91)विश्व चैम्पियन बखोदिर जालोलोव के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन के बावजूद क्वार्टर में हारकर बाहर हो गए। प्री क्वार्टर फाइनल में लगी चोटों के कारण माथे और ठोड़ी पर कई टांके लगवाकर उतरे सतीश 0 । 5 से हारे। उन्हें जमैका के रिकार्डो ब्राउन के खिलाफ प्री क्वार्टर फाइनल में दो कट लगे थे। 

बील शतरंज महोत्सव: भारतीय ग्रैंडमास्टर निहाल सरीन ने आठ बाजियां जीती, संयुक्त दूसरे स्थान पर बने 

भारतीय ग्रैंडमास्टर निहाल सरीन ने बील ग्रैंडमास्टर ट्रायथलन में रैपिड, ब्लिट्ज और क्लासिकल के चार दौर में आठ बाजियां जीती, तीन ड्रा खेली और इतने में ही उन्हें हार मिली जिससे वह शनिवार को संयुक्त दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।

भारतीय घुड़सवार फवाद मिर्जा क्रॉस कंट्री दौर के बाद 22वें स्थान पर रहे

ओलंपिक में दो दशक से अधिक समय में घुड़सवारी में उतरे एकमात्र भारतीय फवाद मिर्जा रविवर कोक्रॉस कंट्री स्पर्धा के बाद 11 । 20 पेनल्टी अंक के साथ 22वें स्थान पर रहे। सोमवार को व्यक्तिगत शो जंपिंग क्वालीफायर में अच्छा प्रदर्शन करने पर वह और उनका घोड़ा सिगनोर मेडिकॉट शीर्ष 25 में रह सकते हैं। 

सोमवार (2-8-2021) को होने वाले भारतीय मैच

 

अश्वारोही - व्यक्तिगत इवेंट जंपिंग

सेलिंग – पुरुषों की 49er पदक दौड़

हॉकी – महिला क्वार्टर फ़ाइनल – 6:00 से आगे

एथलेटिक्स – महिलाओं की 200 मीटर हीट – 7:00

निशानेबाजी - पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन क्वालिफिकेशन, फाइनल - 8:00 बजे के बाद

एथलेटिक्स – महिलाओं की 200 मीटर सेमीफ़ाइनल – 15:55

एथलेटिक्स – पुरुषों की 3,000 मीटर स्टीपलचेज़ फ़ाइनल – 17:45  

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़