बील शतरंज महोत्सव: भारतीय ग्रैंडमास्टर निहाल सरीन ने आठ बाजियां जीती, संयुक्त दूसरे स्थान पर बने

Biel Chess festival: Nihal Sarin shines in blitz event, wins eight games

भारतीय ग्रैंडमास्टर निहाल सरीन ने आठ बाजियां जीती। रूसी खिलाड़ी ने सरीन को एक बाजी में हराया जबकि एक बाजी ड्रा छूटी। अमेरिका के कामास्की के 25 अंक हैं जबकि अलेक्सींको और सरीन 24 अंकों के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं।

बील (स्विट्जरलैंड)।भारतीय ग्रैंडमास्टर निहाल सरीन ने बील ग्रैंडमास्टर ट्रायथलन में रैपिड, ब्लिट्ज और क्लासिकल के चार दौर में आठ बाजियां जीती, तीन ड्रा खेली और इतने में ही उन्हें हार मिली जिससे वह शनिवार को संयुक्त दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। सत्रह वर्षीय सरीन ने ब्लिट्ज में टूर्नामेंट में शीर्ष पर चल रहे गाटा कामास्की को हराया और उनसे दूसरी बाजी ड्रा खेली।

इसे भी पढ़ें: भारतीय घुड़सवार फवाद मिर्जा क्रॉस कंट्री दौर के बाद 22वें स्थान पर रहे

उन्होंने इसके अलावा बोरिस गेलफांड, नोएल स्टुडर (दो जीत), मैक्सिम लाग्रेड, एलन पिचोट और विन्सेंट केमर पर भी जीत दर्ज की। केवल रूस के किरील अलेक्सींको के खिलाफ ही सरीन जीत दर्ज नहीं कर पाये। रूसी खिलाड़ी ने सरीन को एक बाजी में हराया जबकि एक बाजी ड्रा छूटी। अमेरिका के कामास्की के 25 अंक हैं जबकि अलेक्सींको और सरीन 24 अंकों के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़