बढ़ी मुश्किलें! ओलंपिक मशाल रिले में आया पहला कोविड पॉजिटिव मामला

tokyo olympic

ओलंपिक मशाल रिले में कोविड पॉजीटिव का पहला मामला आया है।आयोजकों ने कहा कि 30 वर्षीय पुलिसकर्मी यातायात नियंत्रण से जुड़ा था। इस पुलिसकर्मी में लक्षण दिखायी दिये थे जिसके बाद उनकापरीक्षण किया गया जो कि पॉजीटिव रहा।

तोक्यो। तोक्यो ओलंपिक के आयोजकों ने गुरुवार को कहा कि ओलंपिक मशाल रिले से जुड़े एक पुलिसकर्मी का कोविड—19 के लिये किया गया परीक्षण पॉजीटिव आया है। मशाल रिले के 25 मार्च को शुरू होने के बाद यह इससे जुड़ा पहला पॉजीटिव मामला है।

इसे भी पढ़ें: विराट की टीम को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लय जारी रखने की उम्मीद

आयोजकों ने कहा कि 30 वर्षीय पुलिसकर्मी यातायात नियंत्रण से जुड़ा था। इस पुलिसकर्मी में लक्षण दिखायी दिये थे जिसके बाद उनकापरीक्षण किया गया जो कि पॉजीटिव रहा। अधिकारियों ने कहा कि पुलिसकर्मी ने मॉस्क पहन रखा था और सामाजि​क दूरी के नियम का पालन किया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़