वेस्टइंडीज और पाकिस्तान टेस्ट: गेंदबाजों के दबदबे के बीच वेस्टइंडीज को मिली 155 रन की बढ़त

Prabhasakshi Image

वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी में सात विकेट पर 126 रन बनाकर 155 रन की कुल बढ़त हासिल कर ली है। इससे पहले जस्टिन ग्रीव्स के पांच विकेटों की मदद से पाकिस्तान की पहली पारी 282 रन पर सिमट गई थी, जिसमें शान मसूद ने 109 रन बनाए। इसके बाद पाकिस्तानी गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को परेशान किया।

तारौबा (त्रिनिदाद), 28 जुलाई (एपी) वेस्टइंडीज ने पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन गेंदबाजों के दबदबे के बीच अपनी दूसरी पारी में सात विकेट पर 126 रन बनाकर पाकिस्तान के खिलाफ 155 रन की बढ़त हासिल कर ली है। सबसे पहले जस्टिन ग्रीव्स ने लगातार पांच विकेट मेडन ओवर फेंकते हुए 27 रन देकर पांच विकेट लिए जिससे पाकिस्तान ने अपने छह विकेट 38 रन पर गंवा दिए। इस तरह से शान मसूद (109) के सातवें टेस्ट शतक के बावजूद पाकिस्तान की टीम अपनी पहली पारी में 282 रन पर आउट हो गई।

इसके बाद पाकिस्तान के गेंदबाजों ने भी कहर बरपाया और पहली पारी में 311 रन बनाने वाले वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को नहीं चलने दिया। पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद अब्बास ने अभी तक 14 रन देकर तीन विकेट लिए हैं जबकि खुर्रम शहजाद ने दो विकेट हासिल किए हैं। वेस्टइंडीज की तरफ से तेगनारायण चंद्रपाल ही कुछ संघर्ष कर पाए।

उन्होंने 35 रन बनाए।

All the updates here:

अन्य न्यूज़