Apple का अगला Tech-जादू! AirPods Pro 4 में लगेंगे Camera, इशारों से Control होगा सब कुछ

AirPods Pro 4
प्रतिरूप फोटो
AI Image

ऐपल अपने अगले AirPods Pro 4 में इंफ्रारेड कैमरे जैसा अनोखा फीचर ला सकता है, जिसका इस्तेमाल तस्वीरें खींचने के लिए नहीं बल्कि जेस्चर कंट्रोल के लिए होगा। यह टेक्नोलॉजी Apple Vision Pro के अनुभव को बेहतर बनाने के साथ-साथ यूजर्स को बिना डिवाइस छुए इशारों से म्यूजिक और वॉल्यूम कंट्रोल करने की सुविधा दे सकती है।

दरअसल, ऐपल अपने अगले Airpods यानी कि AirPods Pro 4 के साथ कुछ ऐसा दमदार फीचर लेकर आ रहा है, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा। जानकारी की मुताबिक, ऐपल  AirPods Pro 4 में कैमरे फिट कर रहा है। इसका सीधा मतलब यही है कि ऐपल अपने यूजर्स के कानों पर कैमरे फिट करने जा रहा है। 

पता चला है कि यह कैमरे इंफ्रारेड टेक्नोलॉजी से लैस होंगे और यह आपके आस-पास के माहौल को देखने के साथ-साथ आपके हाथों के इशारों को समझ सकेंगे। रिपोर्ट से पता चला है कि इस टेक्नोलॉजी को ऐपल विजन प्रो हेडसेट के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए लेकर आ रहे हैं।

कानों में कैमरे लगाकर क्या करेगा Apple?

ऐपल अपने नए एयरपॉड प्रो में छोटा इंफ्रारेड कैमरा लेकर आ रहा है। बता दें कि, यह कैमरा फोचो क्लिक करने के काम नहीं आएगा। इसका यूज विजुअल इंटेलिजेंस के फीचर को और बेहतर बनाने के लिए किया जाएगा। 

जेब पर कितना पड़ेगा खर्च?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोसुतामी का कहना है, ये AirPods Pro 4 होंगे और इनकी कीमत पुराने मॉडल की तरह 249 डॉलर यानी कि 21-25 हजार तक ही रहेगी। कुछ रिपोर्ट्स ने बताया है कि ऐपल इन्हें AirPods Pro 3 के एक प्रीमियम हाई-एंड वर्जन के तौर पर पेश कर सकता है। आपको बता दें कि, इससे पहले AirPods 4 के दो मॉडल लॉन्च हो चुके हैं। इस तरह से नए एयरपॉड्स को दो मॉडलों के बीच कहीं फिट किया किया जा सकता है।

कब तक हो सकता है लॉन्च?

ऐपल हर तीन साल में अपने प्रोडक्ट्स को अपडेट करता है। AirPods Pro 2 साल 2022 में आए थे और  AirPods Pro 3 को 2025 में लॉन्च किया था। इस साल कैमरे वाले एयरपॉड्स का आना सबको चौंका सकता है क्योंकि ऐपल अपने प्रोडक्ट्स इतनी जल्दी अपडेट नहीं करता है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल 2026 में इसको इवेंट में पेश किया जा सकता है। 

कैसे इसका यूज कर पाएंगे?

 

अगर कैमरा लगे ये AirPods सिर्फ Vision Pro हेडसेट तक सीमित न रहकर आम यूजर्स के लिए आ जाएं, तो यह किसी चमत्कार से कम नहीं होंगे। इनके जरिए बिना फोन या बड्स को छुए ही कई काम किए जा सकेंगे। हाथ या सिर के हल्के इशारों से गाने बदले जा सकेंगे, सिरी को एक्टिव किया जा सकेगा और हवा में हाथ हिलाकर वॉल्यूम जैसे फीचर्स कंट्रोल किए जा सकेंगे। यह टेक्नोलॉजी रोजमर्रा के इस्तेमाल को पूरी तरह बदल सकती है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़