Airtel का नया Broadband Plan: 22+ OTT फ्री, 300Mbps Speed, पर क्या वाकई है पैसा वसूल?

Airtel
Airtel

एयरटेल का ₹1599 वाला ब्रॉडबैंड प्लान 300Mbps स्पीड, अनलिमिटेड डेटा और नेटफ्लिक्स समेत 22+ OTT ऐप्स का एक्सेस देता है। हालांकि, फीचर्स के मामले में यह दमदार है, पर 18% GST के साथ इसकी कीमत उन यूजर्स के लिए ज्यादा हो सकती है जिन्हें इतने सारे बेनिफिट्स की जरूरत नहीं है।

टेलीकॉम कंपनी Airtel ने अपने ग्राहकों के लिए 1599 रुपये का ब्रॉडबैंड प्लान पेश किया है, जो लगभग हर टेलीकॉम सर्कल में उपलब्ध है। बता दें कि यह प्लान कंपनी के Fiber और AirFiber दोनों ही यूजर्स के लिए है। यदि आपके क्षेत्र में Fiber और AirFiber दोनों ही मौजूद है, तो आपको Fiber का कनेक्शन का चयन करना सबसे बढ़िया रहेगा, क्योंकि इसमें आपको ज्यादा डेटा और ज्यादा भरोसेमंद कनेक्टिविटी प्राप्त होती है।

300Mbps स्पीड और अनलिमिटेड डेटा का फायदा

एयरटेल के इस प्लान में यूजर्स को 300Mbps की हाई डाउनलोड स्पीड मिलती है, जो भारी इंटरनेट यूज के लिए काफी तेज मानी जाती है। कंपनी इसमें अनलिमिटेड डेटा प्लान बताती है, लेकिन इशमें एक हाई स्पीड लिमिट तय है। जिनके पास Fiber उनको 3.3TB लिमिट है, जबकि AirFiber में यह सिर्फ 1TB तक सीमित है। इसी कारण से Fiber कनेक्शन को अधिक प्राथमिकता दी जा रही है।

22+ OTT प्लेटफॉर्म का भी एक्सेस

इस प्लान की सबसे खास बात यह है कि इसमें मिलने वाला OTT बेनिफिट्स हैं। अब यूजर्स को Netflix, Apple TV+, Prime Video, ZEE5 और JioHotstar जैसे प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिल सकता है। बता दें, ये सभी सर्विसेज  Airtel Xstream Play Premium के जरिए एक ही लॉगिन में उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे यूजर्स को अलग-अलग सब्सक्रिप्शन लेने की बिल्कुल लेने की जरुरत नहीं है। इसके अतिरिक्त, इस प्लान में Adobe Express Premium का एक साल का सब्सक्रिप्शन मिलेगा (जिसकी कीमत 4000 रुपये है) और Google One का एक्सेस भी मिलेगा।

350+ लाइव टीवी चैनल्स भी शामिल

OTT प्लेटफॉर्म्स के अलावा, इस प्लान में आपको 350 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का भी एक्सेस मिलेगा। जिससे आपका मनोरंजन धमाकेदार होगा। इसके लिए यूजर्स को अलग से DTH कनेक्शन लेने की कोई जरुरत नहीं हैं।

कुछ यूजर्स के लिए महंगा हो सकता है प्लान

आपको बता दें कि, प्लान की कीमच 1599 रुपये है, लेकिन इसमें 18% GST जुड़ने के बाद यूजर्स को ज्यादा भुगतान करना पड़ सकता है। वैसे यह प्लान फीचर्स के मामले में काफी धांसू है, हालांकि सच्चाई यह है कि ज्यादातर यूजर्स के लिए यह महंगा हो सकता है। 

गौरतलब है कि 300Mbps स्पीड और इतने सारे OTT बेनिफिट्स हर यूजर के लिए जरुरी नहीं है। यदि आपकी जरुरत बेसिक ब्राउजिंग, स्ट्रीमिंग या वर्क फ्रॉम होम तक ही सीमित है, तो आपके लिए यह प्लान थोड़ा महंगा हो सकता है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़