घर ढूंढ रहे हैं? ब्रोकरेज बचानी है? आजमाएं ये एप्स

[email protected] । Feb 13 2017 4:20PM

आजकल तकनीक रियल एस्टेट उद्योग का चेहरा बदल रही है और घर खरीदने वालों को उनकी उंगलियों पर ढेर सारी जानकारियां प्रदान करके रियल एस्टेट क्षेत्र में क्रांति ला रही है।

आजकल तकनीक रियल एस्टेट उद्योग का चेहरा बदल रही है और घर खरीदने वालों को उनकी उंगलियों पर ढेर सारी जानकारियां प्रदान करके रियल एस्टेट क्षेत्र में क्रांति ला रही है। ये मोबाइल एप आपको पसंदीदा स्थानों के अनुसार लिस्टिंग, डिजाइन, लागत और संपत्ति के अन्य विवरण खोजने की अनुमति देंगे। ये एप्स संभावित खरीदारों के लिए पहले से अधिक जागरूकता लाने और बाजार के लिए अधिक संपूर्ण अवसर उत्पन्न कर रहे हैं। अपने नए साल के घर को खोजने के लिए यहां पांच अनिवार्य एप्लिकेशनों की सूची दी गई है। 

एचडीएफसी रेड: यह एप घर खरीदारों को इसके प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध 27000 से अधिक प्रकार के घरों के समूह से सही घर ढूंढने का एक तकनीकी रूप से सक्षम उपाय है। मंच देश के प्रमुख शहरों में प्राथमिक आवासीय बाजार के 80 प्रतिशत से अधिक संपत्तियों को कवर करके, भारत के 23 शहरों की संपत्तियों को सूचीबद्ध करता है। यह एक गेमीफाइड इंटरफेस और कार्ड डिजाइन आर्किटेक्चर का मिश्रण करता है, जिससे आपको घर खोजने के लिए सहज और आसान अनुभव मिलता है। 

नो ब्रोकर: यह घर किराए पर रखने का एप है, जो आपको बिना किसी ब्रोकर के वास्तविक घर मालिकों और वास्तविक किरायेदारों को जोड़कर ब्रोकरेज बचाने में मदद करता है। एक फ्लैट, मकान, घर, अपार्टमेंट और फ्लेटसाथी को किसी भी ब्रोकर के बिना खोजना इतना आसान नहीं था। इस एप से घर के मालिक और घर ढूंढने वाले किरायेदार सीधे बात कर सकते हैं, जिससे ब्रोकरेज बच सकती है।

नेस्तावे: नेस्तावे पर आप आसानी से बिना दलाली के सुसज्जित घर और पीजी ढूंढ़ सकते हैं। घर का किराया भी 6,000 रुपये प्रति माह से शुरू होता है। नेस्तावे पर सभी घर टीवी, सोफे, पलंग, अलमारी, वाशिंग मशीन, फ्रिज, वाईफाई से लैस हैं। वे आपके पर्यावरण के मुताबिक और परेशानी मुक्त जीवन के लिए घर प्रदान करते हैं। 

मैजिकब्रीक्स: भारत में सबसे अच्छी संपत्तियों की एप्लीकेशनों में से एक, मैजिकब्रीक्स, एक सरल और सहज ज्ञान युक्त इंटरफेस में संपत्ति खोजने के सभी जटिल मापदंडों को डालता है। आप संपत्ति को खरीदने या उसे किराए पर रखने के लिए ढूंढ़ रहे हो, मैजिकब्रीक्स आपका समय और पैसा दोनों को बचाने में मदद कर सकता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़