Elon Musk का बड़ा Job Offer! AI 'Grok' को ट्रेनिंग देने के लिए लेखकों को मिलेंगे ₹10,000 प्रति घंटा

एलन मस्क की कंपनी xAI अपने विवादित एआई चैटबॉट 'ग्रोक' को सुधारने के लिए पुरस्कार-विजेता लेखकों और पटकथा लेखकों की भर्ती कर रही है। इस नौकरी के लिए आकर्षक वेतन के साथ ऑस्कर या एमी नॉमिनेशन जैसी कड़ी पात्रता शर्तें रखी गई हैं, ताकि ग्रोक को नस्लवाद और डीपफेक जैसे आरोपों से निकालकर अधिक समझदार बनाया जा सके।
क्या आप भी एक पुरस्कार विजेता लेखक हैं या बड़े फिल्म स्टूडियो के साथ काम कर चुके पटकथा लेखक है,तो अब आप एलन मस्क की कंपनी एक्सआई (xAI) में काम करने का सुनहरा मौका है। मस्क अपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) 'ग्रोक' को और भी बेहतरीन और समझदार बनाने के लिए अनुभवी लेखकों को जॉब ऑफर कर रहे हैं। हालिए में यह जॉब निकाली है, जॉब लिस्टिंग के मुताबिक, कंपनी एआई को अधिक प्रभावी बनाने के लिए मेडिकल, कानूनी और पत्रकारिता जैसे विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी विशेषज्ञों की भर्ती करना चाहती है। इस काम की खास बात यह है कि इसके लिए प्रति घंटे 40 से 125 डॉलर तक (लगभग ₹3,300 से ₹10,400) का आकर्षक वेतन दिया जा रहा है।
ग्रोक का रहा है विवादों का पुराना नाता
एक्सएआई का मकसद है कि बेहतरीन की मदद से 'ग्रोक' को अलग-अलग स्टाइल में लिखना सिखाया जाए, जिससे वह पहले से ज्यादा स्मार्ट बन सके। आपको बताते चैटबॉट है जो पिछले एक साल में अपने विवादों के कारण काफी बदनाम रहा है।
ऐसे में ग्रोक पर कई गंभीर आरोप लगे हैं, जैसे कि यह नस्लवाद को बढ़ावा देने वाली बातें कीं और यहां तक कि हिटलर की तारीफ करते हुए नरसंहार का समर्थन तक कर दिया था। इसके अतिरिक्त, ग्रोक डीपफेक (फर्जी अश्लील तस्वीरें और वीडियो) बनाने के लिए मामले भी सामने आए, जिसकी वजह से इंडोनेशिया और फिलीपींस जैसे देशों ने इस पर पूरी तरह बैन लगाया है।
नौकरी की शर्तें क्या हैं?
इस नौकरी के लिए योग्यता बहुत ऊंचे रखे हैं। उदाहरण के तौर पर, एक फिक्शन लेखक के लिए यह जरूरी माना गया है कि या तो उनका किसी प्रतिष्ठित पब्लिशिंग हाउस के साथ अनुबंध हो या उनके उपन्यास की 50,000 से ज्यादा प्रतियां बिक चुकी हों। इसके साथ ही, यदि किसी लेखक की द न्यू यॉर्कर जैसे नामी प्रकाशनों में 10 से अधिक कहानियां प्रकाशित हुई हों, या वे ह्यूगो और नेबुला जैसे प्रमुख साहित्यिक पुरस्कारों के फाइनलिस्ट रह चुके हों, तभी उन्हें इस पद के लिए योग्य माना जाएगा। इनके पास कम से कम ऑस्कर या एमी जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों का नामांकन होना जरुरी है।
अन्य न्यूज़











